फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police registered two cases of fraud against the accused in two days

Yamuna Nagar News: दंपती को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 5.75 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police registered two cases of fraud against the accused in two days

विज्ञापन

यमुनानगर। दौलतपुर मालियान की सरस्वती कुटिया में पंडित का काम करने वाले देवेंद्र पुरी गोस्वामी पर छप्पर पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। आरोपी ने दौलतपुर मालियान गांव निवासी टिंकू सैनी से चार लाख रुपये हड़पने के अलावा गांव के ही जयचंद से उसके बेटे व पुत्रवधू को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर पांच लाख 75 हजार रुपये भी ठगे थे। आरोपी इन्हें विदेश भेजने का सपना दिखाकर उनसे लाखों रुपये लेकर मध्यप्रदेश फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दौलतपुर मालियान निवासी जयचंद ने बताया कि उनके गांव में मध्य प्रदेश के सेगी मुरैना जिले के गांव कुटरावली निवासी देवेंद्र पुरी गोस्वामी पंडिताई का काम करता था। आरोपी लोगों को विदेश भेजने का भी काम करता था। उसका आरोपी के साथ उठना बैठना था। दिसंबर 2023 में आरोपी ने उसके बेटे रवि सैनी व पुत्रवधू काजल को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया। इसके लिए आरोपी ने 12 लाख रुपये का खर्च बताया। उसने आरोपी को पांच लाख 75 हजार रुपये दे दिए। इसके अलावा आरोपी ने उसके बेटे व पुत्रवधू के पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी लिए। आरोपी ने कुछ माह बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। लेकिन, अक्टूबर 2024 में आरोपी पंडित देवेंद्र पुरी उनके रुपये लेकर फरार हो गया। उन्होंने उसे फोन पर संपर्क किया, लेकिन उसने पहले तो फोन नहीं उठाया, बाद में मोबाइल बंद कर दिया। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी देवेंद्र पुरी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed