फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police reached the house of Vishnu Garden, three women were taken into custody

Yamuna Nagar News: विष्णु गार्डन की कोठी में पहुंची पुलिस, तीन महिलाएं हिरासत में

Sat, 03 May 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police reached the house of Vishnu Garden, three women were taken into custody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के पॉश इलाके विष्णु गार्डन एक्सटेंशन में कोठी में अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह महिलाएं किराए पर रहती हैं।
जब ये महिलाएं कोठी में बैठकर शराब का सेवन कर रही थी तो क्षेत्र की कुछ महिलाएं कोठी में घुस गई और तीनों महिलाओं से धक्कामुक्की की। क्षेत्र की महिलाओं का आरोप है कि यह महिलाएं यहां अनैतिक कार्य करती है। यहां पर दिन-रात बाहरी युवक आ रहे हैं। दिन-रात शराब पी जा रही है।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना मिलने पर शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को हिरासत में लिया। वहीं कोठी के बाहर खड़ी एक कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। यह कार कोठी में आने वाले युवकों की बताई जा रही है। तीनों महिलाएं पटियाला व चंडीगढ़ की रहने वाली बताई जा रही हैं। क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी के एक मकान में तीन महिलाएं आकर रह रही है। इनके हाव भाव भी सही नहीं है। न उनके आने का समय और न ही जाने का। आरोप है कि कोठी में बाहरी युवक भी आते है। जिससे यह प्रतीत होता है कि यह महिलाएं यहां अनैतिक कार्य करती है। शुक्रवार दोपहर गुस्साए क्षेत्रवासी एकत्रित हुए और कोटी में घुस गए, जहां तीनों महिलाएं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब क्षेत्र की महिलाएं मकान में आई तो अंदर शराब पी जा रही थी, जो खाली बोतल भी पड़ी थी। इस पर हंगामा हुआ। हालांकि मकान में रह रही महिलाओं का आरोप है कि वह नौकरी करने यहां आई है। वे कामकाजी महिलाएं हैं। चंडीगढ़ व पटियाला में उनका परिवार है। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने उनके साथ मारपीट की। इसी बीच क्षेत्रवासियों ने डायल-112 पर कॉल की तो पुलिस के साथ शहर जगाधरी थाना प्रभारी राजपाल भी आ गए। कमरे के अंदर से तीनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया। तीन में से एक महिला ने लाल चूड़ा भीपहन रखा है।

थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि तीनों महिलाओं के परिजनों से बात की गई है। वे यहां पहुंच रहे हैं। कमरे से कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। केवल शराब की कुछ बोतलें बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि बार बार मुनादी करवाई जा रही है मकान या कोठी संचालक किरायेदार व नौकर की वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed