{"_id":"6786b5de43fb27ae7000c47a","slug":"police-raised-awareness-among-villagers-against-drug-addiction-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131515-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस ने ग्रामीणों में नशे के खिलाफ जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस ने ग्रामीणों में नशे के खिलाफ जगाई अलख
Wed, 15 Jan 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। क्षेत्र के लाक्कड़ गांव में सोमवार को बूड़िया थाना पुलिस ने ग्रामीणों में अलख जगाकर नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस ने नशे से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है।
थाना प्रबंधक नर सिंह ने कहा कि पुलिस और पब्लिक अगर तालमेल के साथ कार्य करेगी तो अपराधों पर कमी आएगी और अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकेंगा। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है, जिसके बिना यह काम असंभव है। कहा जाता है कि नशा ही सब अपराधों की जड़ है इसलिए नशे को समाप्त करना पुलिस और जनता का प्रथम कर्तव्य है। मौजूदा दौर में नशा समाज और देश को खोखला कर रहा है और देश का भविष्य युवा गर्त की ओर जा रहा है। यदि हम नशे पर काबू पा लेते हैं तो काफी हद तक अन्य अपराध भी कम हो जाएंगे।
इस मुहिम में हर व्यक्ति अपना योगदान दें और अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा समाज के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में फंसे युवकों को समाज मुख्यधारा में लाना और समाज को नशा मुक्त करना हम सबका दायित्व है।
विज्ञापन
थाना प्रबंधक ने आह्वान किया कि अगर उनके आसपास कहीं नशीला पदार्थ बिकता है तो वह इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा की नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस विभाग के मोबाइल नंबर 8818001789 पर दें। इस अवसर गांव के सरपंच, नंबरदार, पंचायत सदस्यों समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।