फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police personnel accused of assault, people demonstrate

Yamuna Nagar News: पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप, लोगों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Police personnel accused of assault, people demonstrate

विज्ञापन
सीवन। सीवन की सब्जी मंडी में काम करने वाले युवकों ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इससे नाराज होकर युवकों के परिजनों और अन्य नगर निवासियों ने थाना सीवन में पहुंच कर थाना प्रभारी शिकायत की और रोष प्रदर्शन किया।
विक्रम, साहिल, रघु व मोनू ने बताया कि वे देर रात सीवन सब्जी मंडी से लोडिंग का काम करवा कर वापस लौट रहे थे। सीवन में रामा आश्रम के पास जब वह पानी पीने के लिए रुके तो गाड़ी में आए पुलिस कर्मियों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और उनके साथ मारपीट की। इस बारे में युवकों के परिजन और अन्य नगर निवासी सीवन पुलिस थाना में जमा हो गए और रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मौके पर डीएसपी गुहला कुलदीप बैनीवाल पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत किया। सीवन सब्जी मंडी प्रधान पाली सैनी ने बताया कि इस मामले में डीएसपी गुहला कुलदीप बैनीवाल ने संबंधित पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई और आगे से इस प्रकार की कोई घटना न होने बारे आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed