फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police personnel accused of assault and indecency in the police station

Yamuna Nagar News: पुलिस कर्मी पर लगाया थाने में मारपीट व अभद्रता करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Police personnel accused of assault and indecency in the police station
महिला के बेटे पर दर्ज है लड़की को अगवा करने का केस, चल रही है जांच।
विज्ञापन


महिला पुलिस कर्मी ने आरोप बताए गलत, बोलीं पुलिस कर रही केस की जांच।

संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। सेक्टर-18 निवासी विधवा ने थाना सेक्टर-17 तैनात महिला पुलिस कर्मी पर मारपीट, आत्महत्या के लिए उकसाने व बेइज्जत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने महिला पुलिस कर्मी की शिकायत सीएम विंडो पर दी है। पीड़िता ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई कर उसे राहत देने की मांग की है। वहीं महिला पुलिस कर्मी ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि महिला एक मामले में आरोपी है और उस मामले की जांच के लिए उसे बुलाया गया था। उसके साथ किसी प्रकार की अभद्रता और मारपीट नहीं की गई है।

सेक्टर-18 निवासी सावित्री ने बताया कि काफी समय पहले उसके पति विजय कुमार सैनी की मृत्यु हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। लड़की शादीशुदा है और अपने पति के साथ रहती है। जबकि उसका बेटा दीपक उसके कहने सुनने से बाहर है। जिस कारण उसने दीपक को अपनी संपत्ति व जीवन से बेदखल किया हुआ है। सावित्री ने बताया कि थाना सेक्टर-17 में उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज है।
विज्ञापन

इस मामले में हवलदार मनजीत कौर ने उसे थाने बुलाया था। सावित्री ने बताया कि 24 जून को वह थाने पहुंची तो मनजीत कौर ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। पीड़िता ने बताया कि पुलिस कर्मी ने उसके बाल पकड़कर खींचा और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसे बुरी तरह पीटा गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी ने कहा कि वह उसे बर्बाद कर देगी और कही का नहीं छोड़ेगी। सावित्री ने आरोप लगाया कि महिला पुलिस कर्मी ने उसे कहा कि वह आत्महत्या कर ले नहीं तो ऐसे केस बनाउंगी कि वह जिंदगी भर जेल से बाहर नहीं आ सकेगी। पीड़िता ने कहा कि इस दौरान उसके साथ पांच साल का बच्चा भी गया था। जिसके बाद सामने उसे पीटा गया और गालियां देकर अपमानित किया गया। जिसके बाद से बच्चा सहमा हुआ है। सावित्री ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है निराधार, नामजद है महिला

थाना सेक्टर-17 तैनात हवलदार मनजीत कौर ने कहा कि उस पर लगाए आरोप निराधार हैं। महिला का बेटा दीपक एक लड़की को अगवा करके ले गया है। नवंबर में लड़की के परिजनों की ओर से शिकायत दी गई थी, जिसमें महिला पर भी आरोप लगाए थे। इस मामले में सावित्री 120बी की आरोपी है। मामले की जांच के लिए सावित्री को थाने बुलाया गया था। मनजीत कौर ने बताया कि सावित्री ने लड़की को अगवा करने से एक दिन पहले ही बेटे को बेदख किया था। वहीं जांच में सामने आया है कि वह बेटे की सहायता कर रही है। पुलिस लापता लड़की की बरामदगी को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। महिला से केवल पुलिस की सहायता करने के लिए कहा गया है। महिला के साथ कई लोग और आए थे। उससे किसी प्रकार की मारपीट व अभद्रता नहीं की गई है। वह केवल बेदखल किए बेटे को बचाने के लिए यह सब कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed