फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police patrolled the security message , Yamunanagar

पुलिस ने गश्त कर दिया सुरक्षा का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Police patrolled the security message , Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। जिलेभर में मंगलवार को पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया। जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों, गलियों, बाजारों व अन्य भीड़-भाड़ वाले महत्वपूर्ण स्थानों पर गश्त की। इस दौरान पुलिस ने लोगों को अपनी मौजूदगी का एहसास कराते हुए खुद को सुरक्षित समझने का संदेश दिया।
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस उपस्थिति मनाने का उद्देश्य यह रहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस उनके बीच में है। लोग खुद को असुरक्षित न समझें। सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गश्त की।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कमानी चौक से नया फव्वारा चौक, रेलवे स्टेशन चौक, विश्वकर्मा चौक, सहारनपुर रोड पर खजूरी मोड, मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक, नया फव्वारा से मधु चौक, कन्हैया साहिब चौक से कमानी चौक, प्यारा चौक से नेहरू पार्क समेत कई इलाकों में गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर जगाधरी क्षेत्र में थाना प्रभारी सुभाष के नेतृत्व में मटका चौक जगाधरी से मुखर्जी पार्क, अग्रसेन चौक से त्रिवेणी चौक जगाधरी, बुडिया चौक से पंसारी बाजार खेड़ा चौक, बस स्टैंड जगाधरी चौक से अंबाला रोड पुलिस लाइन चौक तक, नाका रक्षक विहार जगाधरी से गुलाब नगर चौक तक गश्त की गई।
थाना फर्कपुर क्षेत्र में थाना प्रभारी दीपचंद के नेतृत्व में पुलिस बलनेप्रहलाद पुरी से विष्णु नगर चुंगी तक, रेलवे फाटक फर्कपुर से गांव मंडेबर तक, ससौली रोड से गांव खेड़ी रागढ़ान तक, जोड़ियां नाका से विश्वकर्मा चौक तक, विष्णु नगर चुंगी, रेलवे वर्कशाप से गांव ससौली तक गश्त कर सुरक्षा का संदेश दिया। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र में थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में शादीपुर मोड़ से खजूरी रोड बाईपास तक, शादीपुर मोड से सहारनपुर रोड कैप्टन पेट्रोल पंप तक, पांसरा फाटक से तीर्थ नगर बाड़ी माजरा नहर पुल तक, पांसरा फाटक से बहरामपुर चौक तक, फतेहपुर नहरपुल से कैत मंडी मोड़ तक कैत मंडी मोड़ से कलानौर पुलिस चौकी तक गश्त कर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया।

थाना गांधी नगर क्षेत्र में थाना प्रभारी जसबीर सिंह के नेतृत्व में कमानी चौक से हीरा पेट्रोल पंप तक, मेन रोड कासांपुर से बैंक कालोनी तक, लेबर कालोनी यमुना नगर से रेलवे फाटक गांधी नगर होते हुए मेन बाजार कैंप तक, रादौर रोड से सत्संग भवन होते हुए जम्मू कालोनी तक गश्त की गई। थाना सेक्टर-17 क्षेत्र में थाना प्रभारी रामफल के नेतृत्व में तेजली रोड जगाधरी से अग्रसेन चौक जगाधरी तक, मटका चौक जगाधरी से छोटी लाइन सेक्टर 17 हुडा चौराहा मोड़ तक, बस स्टैंड जगाधरी चौक से जमीदारा पेट्रोल पंप जगाधरी तक, मटका चौक जगाधरी से ऑफिसर कॉलोनी होते हुए सेक्टर-17 चौराहा मोड़ तक गश्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed