फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police of two states could not find any clue of the criminals

Yamuna Nagar News: दो राज्यों की पुलिस को नहीं लगा बदमाशों का सुराग

Mon, 09 Dec 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police of two states could not find any clue of the criminals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती की वारदात को 15 दिन से अधिक का समय बीत गया है। लूट की वारदात में शामिल बदमाशों को तलाश करने में दो राज्यों की पुलिस लगी है। अभी तक बदमाशों को लेकर कोई ठोस सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने गैंग को चिन्हित कर लिया है।
बीते 25 नवंबर को दो बाइकों पर आए छह बदमाशों ने जगाधरी ईएसआई अस्पताल के सामने ज्वेलरी शोरूम में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर सर्राफा को भी गोली मार दी थी। वारदात के बाद यमुनानगर से लेकर मुख्यालय तक खलबली मच गई थी। बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

पिछले 15 दिन से पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही है। यमुनानगर से लेकर यूपी के सहारनपुर तक बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों ने दो घटनाएं सहारनपुर में भी की थी। जिस कारण सहारनपुर की पुलिस भी बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों का यावा है कि पुलिस ने बदमाशों के गैंग को चिन्हित कर लिया है। कुछ तथ्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं। लेकिन, अभी तक पुलिस टीमें बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगाधरी में हुई डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने सहारनपुर से बाइक लूटी थी। इसके बाद वह सहारनपुर की ओर ही फरार हुए थे। घटना के तीन दिन बाद सहारनपुर के बेहट में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस मं भी डकैती हुई थी। उस घटना में भी छह बदमाश शामिल थे। जिससे माना जा रहा है कि दोनों घटनाएं एक ही गैंग ने की है। लेकिन, सहारनपुर पुलिस भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पा रही है।


------
वर्जन
बदमाशों की तलाश के लिए लगातार टीमें काम कर रही हैं। कुछ तथ्य हाथ लगे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि डकैती की वारदात का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। -राजीव देसवाल, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed