फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police made people aware about traffic rules

Yamuna Nagar News: पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Thu, 03 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police made people aware about traffic rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेफ सिटी कैंपेन के तहत पुलिस की ओर से ब्लू ओसियन वीजा सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डायल 112, दुर्गा शक्ति एप, ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा, नशे से होने वाले नुकसान, यातायात नियमों व साइबर अपराध से बचने के बारे में जागरूक किया गया।
महिला थाना की एएसआई नीलम ने छात्राओं महिला अपराध, आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों के प्रति सजग रहने को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी छात्रा या महिला के साथ कोई अभद्रता, छेड़खानी या अपहरण करने का प्रयास करता है तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें। इसके अलावा 112 एप व दुर्गा शक्ति एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके रखें, ऐसी घटना होने पर तुरंत एप पर सूचना दे।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की कि यह दोनों एप हर महिला के पास होनी चाहिए। इनकी सहायता से वे किसी भी समय विकट परिस्थिति में पुलिस की मदद ले सकती हैं। अगर महिला रात के समय कहीं से आ रही हो या जा रही हो वह अकेली होने पर भी किसी भी परिस्थिति में खुद को असुरक्षित महसूस न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपकी एक कॉल पर महिला पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी व ट्रिप मॉनिटरिंग के तहत महिला को उसके गंतव्य स्थान पर सकुशल पहुंचा देगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से तत्पर है। जिले के सभी स्कूलों व कॉलेज के आसपास सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed