फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police launched a campaign against Chinese kite string

Yamuna Nagar News: चीन के मांझे के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

Tue, 10 Feb 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police launched a campaign against Chinese kite string
यमुनानगर। चाइनीज मांझे के गंभीर खतरों को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आमजन को इस मांझे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाली चाइनीज डोरी बेहद धारदार होती है, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों, पशु-पक्षियों और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है। कई मामलों में यह डोरी लोगों और जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में चाइनीज पतंग डोरी के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। जिला पुलिस ने आमजन, विशेषकर छात्रों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनें और पतंग उड़ाने के लिए सूती धागे का उपयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed