{"_id":"64ff777e33558f732306e057","slug":"police-issued-challans-of-80-vehicles-five-seized-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-5518-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस ने काटे 80 वाहनों के चालान, पांच जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस ने काटे 80 वाहनों के चालान, पांच जब्त
Tue, 12 Sep 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एडिशनल एसपी हिमाद्री कौशिक ने सोमवार को यातायात पुलिस टीम के साथ मिलकर सोमवार को जगाधरी के तिरंगा चौक व डा. बीआर आंबेडकर चौक पर नियमों के उल्लंघन करने वाले 80 वाहनों के चालान किए। वहीं पांच वाहनों को जब्त किया गया।
एडिशनल एसपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि एसपी मोहित हांडा के मार्गदर्शन में नियमित कार्यवाही की जा रही है। लोगों से भी अपील है कि वे चालान के डर से नहीं बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालना करें। इन दिनों ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई उन वाहनों पर की जा रही है जो लोग अपने वाहन को रांग पार्किंग में घंटों तक आड़े तिरछे खड़ा करके चला जाते हैं।
इससे जहां जाम लगता है और जनता को भी परेशानी होती है। आमजन को राहत देने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आज अंडर ऐज, विदाउट पैटर्न नंबर प्लेट, रांग साइड ड्राइव, बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई गई गई। उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।