फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police is investigating suspicious phone numbers to find clues to Lucky's killers

Yamuna Nagar News: लक्की के हत्यारों का सुराग लगाने को संदिग्ध फोन नंबरों की जांच कर रही पुलिस

Wed, 07 Aug 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Police is investigating suspicious phone numbers to find clues to Lucky's killers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कुलचंदू निवासी लक्की खुराना की हत्या के मामले में हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस सीडीआर निकालकर उसमें संदिग्ध नंबरों की जांच कर रही है। सीआईए व छप्पर पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि मृतक का फोन करके बुलाने वाले का पता लगते ही हत्यारोपियों का पता चल जाएगा। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
बता दें कि कूलचंदू निवासी लक्की खुराना का शव शनिवार सुबह उधमगढ़ के पास सड़क किनारे खेत पर पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता रिंकू राम ने बताया था कि शुक्रवार की रात नौ बजे बेटे ने उसके साथ ही बैठकर खाना खाया था। लगभग साढ़े नौ बजे उसके पास उसके किसी दोस्त का फोन आया था। इसके बाद वह दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

उसका मोबाइल भी बंद आता रहा। सुबह लगभग सात बजे ग्रामीण खेतों की ओर गए तो लक्की का शव पड़ा मिला और उसकी हत्या का पता लगा। जिस तरह से घटनास्थल पर निशान मिले। इससे साफ है कि लक्की को डंडों से पीट-पीटकर मारा गया। छप्पर पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया हुआ है। थाना छप्पर प्रभारी रामपाल ने बताया कि लक्की के हत्यारोपियों का पता लगाने के लिए उनकी टीमें जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed