{"_id":"67dc88ae8e7dc98409033bfd","slug":"police-is-investigating-hardiks-social-media-accounts-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-134811-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हार्दिक के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हार्दिक के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही पुलिस
Fri, 21 Mar 2025 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जालंधर में ग्रेनेड से हुए हमले के आरोपी हार्दिक के पाकिस्तानी एजेंट से संपर्क होने की बात सामने आने पर पंजाब के साथ यमुनानगर की पुलिस अलर्ट हो गई है। आरोपी के तार किस-किस से जुड़े हुए है, इसका पता लगाने को पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट, व्हाट्सएप व फोन डिटेल खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हार्दिक का संपर्क जीशान अख्तर से था, जो पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। आरोपी का पूरा डाटा खंगाला जा रहा है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, जालंधर के रायपुर इलाके में जहां रोजर संधू के घर पर हमला हुआ था। इस मामले में जालंधर पुलिस ने मंगलवार को व्यासपुर क्षेत्र बिहटा गांव से हार्दिक को गिरफ्तार किया था। इस मामले जांच की गई तो कई खुलासे हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि हार्दिक जीशान अख्तर के संपर्क में था। जीशान अख्तर कई मामलों में वांटेड चल रहा है। जीशान अख्तर पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि शहजाद भट्टी के कहने पर ही उसने हमला कराया था। इस मामले में कई अन्य नाम भी सामने आए है। पंजाब पुलिस के खुलासे के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में है। स्थानीय पुलिस ने हार्दिक के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आरोपी हार्दिक के किन लोगों से संपर्क थे, इसका पता पुलिस लगा रही है। पुलिस हार्दिक की फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट जांच रही है।व्यासपुर थाना प्रभारी जगदीश का कहना है कि मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही है। उनके पास ज्यादा डिटेल नहीं है। फिर भी वे पंजाब पुलिस की मदद कर रहे हैं। जो जानकारी उनके पास है, पंजाब पुलिस को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन