फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police got the post-mortem of the woman's body done by the panel

प्राथमिक जांच में दम घुटना बताया गया विवाहिता की मौत का कारण,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Police got the post-mortem of the woman's body done by the panel
साढौरा में हुई विवाहिता की मौत का मामला, छह लोगों पर दर्ज है केस, परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

यमुनानगर/साढौरा। बिजली निगम कार्यालय के नजदीक हुई विवाहिता मौत के मामले में वीरवार को पुलिस ने मृतका के शव का पैनल से पोस्टमार्टम करवाया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि विवाहिता की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को मृतका के मायके वालों को सौंप दिया। वहीं परिजनों ने पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साढौरा थाना प्रभारी दीदार सिंह ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने का परिजनों का आश्वासन दिया। देर शाम तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे।

बता दें कि बुधवार को साढौरा बिजली निगम कार्यालय के नजदीक रहने वाली विवाहिता कविता की मौत हो गई थी। उसके गले में रस्सी के निशान थे। मृतका के पिता टोपरा खुर्द निवासी ऋषिपाल ने बेटी के ससुराल पक्ष पर उसकी गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना था कि आरोपियों ने उन्हें हार्ट अटैक आने से उनकी बेटी की मौत होना बताया था। जब वे यहां पहुंचे तो उनकी बेटी का शव फर्श पर पड़ा मिला। उसके गले पर निशान थे। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया था कि उसने करीब नौ साल पहले अपनी बेटी कविता की शादी साढौरा निवासी मनदीप के साथ की थी। उसके दामाद मनदीप के परिजनों ने बुधवार को उसके बेटे सौरव के फोन पर हार्ट अटैक आने की वजह से कविता की मौत होने की बात कही। जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें मृतका कविता के गले पर चोट के निशान दिखाई दिए। शव की हालत देखकर लगता है कि कविता की गला घोंटकर या फिर फंदे से लटका कर हत्या की गई है। उन्होंने बताया था कि मनदीप के परिजनों ने उनके पहुंचने से पूर्व ही कविता के शव का दाह संस्कार करने की तैयारी कर ली थी। हत्या का शक जाहिर होने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतका के पति मनदीप, ससुर शिव कुमार, सास रोशनी देवी, जेठ संदीप, जेठानी परमजीत कौर व देवर मनजीत के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था। साढौरा थाना प्रभारी दीदार सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed