{"_id":"6a3991eb329ddd8df60a6668","slug":"police-find-no-clues-in-the-murder-of-the-retired-se-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158274-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त एसई की हत्या में पुलिस को नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त एसई की हत्या में पुलिस को नहीं लगा कोई सुराग
Tue, 23 Jun 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
जगदीश। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव जठलाना में सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता (एसई) जगदीश बंसल की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस को मामले में कोई सफलता नहीं मिली है। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस दो टीमें जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच कई स्तरों पर की जा रही है। घटनास्थल से जुटाए गए फोरेंसिक साक्ष्यों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी बार-बार खंगाला जा रहा है। फुटेज में कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं, लेकिन चेहरे स्पष्ट नहीं होने के कारण ऐसा कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
जांच टीम एसई के संपर्क में रहने वाले लोगों, पड़ोसियों और अन्य परिचितों से लगातार पूछताछ कर रही है। साथ ही हत्या और लूटपाट दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। सीआईए टू इंचार्ज राकेश ने बताया कि जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही अहम सुराग मिलने की उम्मीद है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।