{"_id":"688a8f9832c573aa76034534","slug":"police-encounter-with-three-criminals-who-ran-away-after-looting-cash-two-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141558-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नकदी लूटकर भागे तीन बदमाशों से पुलिस से मुठभेड़, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नकदी लूटकर भागे तीन बदमाशों से पुलिस से मुठभेड़, दो दबोचे
Thu, 31 Jul 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। तेजली गांव के समीप मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने करिंदे की कनपटी पर पिस्टल रखकर शराब ठेके से 90 हजार की नकदी लूट ली ।
इस दौरान उन्होंने एक हवाई फायर भी किया। बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर उत्तरप्रदेश भागना चाह रहे थे पर कैत मंडी के पास लगे नाके पर उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस से हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने एक पुलिसकर्मी की दांतों से अंगुली काट ली। इसके बाद तीनों बाइक छोड़ गहरे गड्ढे में कूदकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंची सीआईए-1 टीम ने दो बदमाशों को पकड़ लिए जबकि तीसरा फरार हो गया।
दोनों बदमाशों पर पहले भी कई केस : पकड़े गए बदमाशों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बड़कली निवासी गौरव और जगाधरी की राजन गली निवासी पंकज के रूप में हुई। इनमें पंकज पर चोरी, स्नैचिंग व डकैती जैसे 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं गौरव पर डकैती, चोरी, स्नैचिंग व शस्त्र अधिनियम के पांच मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश पुलिस से बचने के लिए गहरे गड्ढे में कूदने से घायल हो गए। इसलिए पुलिस ने उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से छुट्टी मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी, जिसमें उनके तीसरे साथी का पता लगाने समेत वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जा सकेगा। संवाद