{"_id":"68700c61fcfe03c8da044287","slug":"police-constables-wife-attacked-with-a-stick-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-140583-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस कांस्टेबल की पत्नी पर डंडे से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस कांस्टेबल की पत्नी पर डंडे से किया हमला
Fri, 11 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा पुलिस अंबाला में तैनात कांटेबल भूपेंद्र की पत्नी बलजिंद्र कौर पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। सिपाही की पत्नी पूर्व सरपंच प्रत्याशी भी रह चुकी है। उसने हमलावरों से बचने के लिए पास के खेतों में भाग कर अपनी जान बचाई।
मामला थाना छप्पर के गांव रजपुरा का है। आरोप गांव के ही व्यक्ति पर लगा है। आरोप है जब वह अपनी एक्टिवा पर जा रही थी, इसी दौरान कार में कुछ लोग आए और उसकी एक्टिवा के आगे अड़ा दी। इसके बाद व्यक्ति उससे बहस करने लगा और डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। उसे कमर व टांगों पर कई जगह पर चोटें आई है। इसके बाद उसने डायल 112 को कॉल की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आपबीती सुनाई। इतने में महिला का पति भी घटना स्थल पर आ गया।
बलजिंद्र कौर ने बताया कि जब गांव में पंचायत चुनाव हुए थे तब वह भी सरपंच पद के लिए उम्मीदवार के रूप में खड़ी हुई थी। इसी प्रकार गांव का ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चुनाव में खड़ा किया था। आरोप लगाया कि इस बात को लेकर आरोपी उनसे रंजिश मानता है।
विज्ञापन
वीरवार को जब वह अपने ससुराल राजपुरा से एक्टिवा पर अकेली अपने मायके व्यासपुर जा रही थी। तब उसे पता चला कोई उसका पीछा का रहा है। मामले में पुलिस थाना छप्पर प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी उनके पास मामले की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही शिकायत आती है तुरंत कार्रवाई की जाएगी।