फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police caught a vehicle full of smuggled animals

Yamuna Nagar News: पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Police caught a vehicle full of smuggled animals
कलानौर नाके पर पुलिस ने पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी। पुलिस ने गाड़ी से तीन भैंस व दो कटड़ों को बरामद किया। गाड़ी के ड्राइवर व एक अन्य तस्कर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कलानौर चौकी पुलिस को दी शिकायत में एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह वह होमगार्ड पंकज कुमार के साथ नाका कलानौर हाइवे पर तैनात था। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक मारूति सुपर कैरी गाड़ी में पशुओं को तस्करी करके यूपी ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

तभी उन्होंने अंबाला की तरफ से आ रहे वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में मुखबिर द्वारा बताई गई गाड़ी आती दिखाई दी। उन्होंने नाकाबंदी कर गाड़ी को रोक लिया। उन्होंने गाड़ी की जांच की तो उसमें तीन भैंस, दो कटड़ों को ठूस-ठूस कर बेरहमी से मुंह व पांव बांध कर रखा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने अपनी पहचान जिला सहारनपुर के थाना गंगोह के लखनौती गांव के अब्दुल वहाब के तौर पर बताई। उसके साथ लखनौती गांव का ही आस मोहम्मद भी मौजूद था। पुलिस ने गाड़ी व पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed