फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police arrested the killer of the woman

महिला के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the killer of the woman
Police arrested the killer of the woman - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर/साढौरा। कुएं में धक्का देकर महिला की हत्या करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिला की हत्या अवैध संबंधों में हुई है। पुलिस के अनुसार बीते रोज दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिस पर आरोपी ने महिला को कुएं में धक्का दे दिया और फिर ऊपर से ईंट बरसाकर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

साढौरा थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि मृतक महिला के पति की वर्ष 2020 में मौत हो गई थी। तब से वह विवाह, समारोह में रोटी बनाकर घर का गुजर बसर करती थी। करीब आठ माह पहले महिला हिमाचल प्रदेश के नाहन क्षेत्र के गांव सैनवाला में एक विवाह समारोह में रोटी बनाने गई थी। वहीं आरोपी भोगपुर निवासी जसबीर टेंट लगाने का काम कर रहा था। तभी दोनों की बातचीत शुरू हुई। वहां दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर दिए। वहां से दोनों के बीच संबंध बन गए। इसके बाद दोनों आपस में मिलने लगे। रविवार को भी महिला छछरौली में आयोजित शादी में काम के लिए घर से निकली थी। तभी आरोपी ने उसे साढौरा बस स्टैंड से अपनी बाइक पर बिठा लिया और फिर साढौरा-दोसड़का रोड पर कनीपला रकबा में बने एक कमरे में ले जाने लगा, जहां महिला ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों में विवाद शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने पर आरोपी जसबीर ने मौके पर पड़ी ईंट उठाकर कई बार महिला के मुंह पर मारी और फिर कुएं में धक्का दे दिया। यही नहीं आरोपी ने ऊपर से भी उस पर ईंटें बरसा दी, जिससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जब आरोपी पर पड़ी चश्मदीद की नजर
रविवार सुबह गांव कनीपला निवासी किसान रणदीप का नौकर कुएं से एक एकड़ की दूरी पर खेत में रोपाई के लिए धान की पौध उखाड़ रहा था। उसने देखा कि साढौरा-दोसड़का मार्ग पर एक महिला व एक युवक में हाथापाई हो रही है। युवक महिला को खींचते हुए पास में ही खेत में बने पुराने कुएं के पास ले गया और उसमें धक्का दे दिया। इसके बाद महिला चिल्लाने लगी तो आरोपी ने पास पड़े ईंट, पत्थर महिला पर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी की बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया था। मृतका के देवर ने बताया कि उन्होंने महिला को जसबीर की बाइक पर बैठकर जाते हुए देखा था। साढौरा पुलिस ने रविवार रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी जसबीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के हत्यारोपी जसबीर को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपी से मोबाइल बरामद किया जाएगा।
- धर्मपाल, एसएचओ, थाना साढौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed