फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police alert regarding Independence Day, all boundaries of the district sealed

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, जिले की सभी सीमाएं सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police alert regarding Independence Day, all boundaries of the district sealed
स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी तरह की गड़बड़ी के मद्देनजर जिले में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल की सीमाएं सील कर दी गई हैं। खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी अलर्ट के बाद एसपी ने सभी एसएसओ और चौकी प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। ऐसे में जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले में प्रवेश करने वाले हर वाहन व व्यक्ति की जांच की जा रही है। वहीं सीमा पर पुलिस कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी हैं। दूसरे राज्यों से सटे क्षेत्र में सशस्त्र बल भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला यमुनानगर तीन राज्यों और तीन जिलों से घिरा हुआ है। एक तरफ जहां उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा यहां लगती हैं। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल भी जिले से सटा हुए हैं। यहां से इन प्रदेशों व जिलों से आना-जाना बेहद आसान है। ऐसे में पुलिस ने इन सभी रास्तों व हाई-वे पर नाकाबंदी की है। वहीं रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी चौकसी बढ़ा दी गई। इसके लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं, कि अंतरराज्यीय सीमा से बिना जांच किसी वाहन व व्यक्ति का प्रवेश न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस बल व गृहरक्षी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

एक दर्जन स्थानों पर नाकाबंदी
जिला पुलिस की ओर से उत्तरप्रदेश की सीमा कलानौर, हिमाचल प्रदेश की सीमा कलेसर व साढौरा पर नाकाबंदी की है। वहीं उत्तरखंड जाने वाले रास्ते पर हथनीकुंड बैराज सहित लाक्कड़, प्रतापनगर, ताजेवाला में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने शहर से बाहर 12 स्थानों पर नाके लगाए हैं। यहां पर बैरिकेडिंग की गई है। सशस्त्र बल आने जाने वाले लोगों की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाई गई गश्त
नाकाबंदी के अलावा पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। सभी थाना प्रभारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं डीएसपी के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया है। इसे लेकर सभी टीम इंचार्ज डीएसपी रात को भी अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। वहीं यातायात पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि वाहनों की जांच में कोताही न बरती जाए।
रेलवे स्टेशन पर भी बढ़ाई गई सुरक्षा
यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। राजकीय रेलवे पुलिस लगातार अभियान चलाकर जांच-पड़ताल कर रही है। यात्रियों के सामान की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा कलानौर, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा स्टेशन तक रेलवे पुलिस गश्त कर रही है। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्टेशन पर मुख्यालय से कमांडो दस्ता भी बुलवाया गया है। इसके लिए छह टीमें गठित की गई हैं। हर टीम में कमांडो शामिल हैं। टीम सभी प्लेटफार्म, रेलवे यार्ड, पैदल पुल, यमुना नहर पुल, रेलवे लाइन चेकिंग कर रही है। इसके अलावा पार्किंग, रेलवे आरक्षण केंद्र, बुकिंग, पार्सल, प्रतिक्षा केंद्रों की भी निगरानी की जा रही है।
थाना तैनात उप निरीक्षक धर्मपाल ने बताया कि 15 अगस्त सुरक्षा को लेकर प्रतिदिन विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने जाने वाले सभी यात्रियों की जांच की जा रही है। इस दौरान स्टेशन पर निगरानी रखने के लिए कर्मचारियों को भी जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि लावारिस सामान देखने पर तुरंत रेलवे कर्मचारी, पुलिस को सूचना दें। स्टेशन पहुंचने वाली सभी गाड़ियों में भी जांच की जा रही है। संदिग्ध प्रतीत होने वाले की गहन जांच की जा रही है। जांच होने के बाद ही स्टेशन पर प्रवेश दिया जा रहा है।

वर्जन
आजादी अमृत महोत्सव को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अंतरराज्यीय सीमाओं सहित अन्य स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। हर आने जाने वाली जांच व पूछताछ की जा रही है। इसके लिए सभी डीएसपी निरीक्षण कर रहे हैं। वे स्वयं भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्था जांच रहे हैं। इसके लिए अतिरिक्त बल भी लगाया गया है। -कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed