फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PM's effigy burned amidst slogans against the India-US deal

Yamuna Nagar News: भारत-अमेरिका की डील के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पीएम का पुतला

Fri, 12 Jun 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
PM's effigy burned amidst slogans against the India-US deal
अनाजमंडी गेट पर नारेजाबाजी किसान यूनियन के पदा​धिकारी व सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने वीरवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बढ़ती महंगाई, अमेरिका-भारत ट्रेड डील, पेपर लीक, बेरोजगारी, राजनैतिक अपराधीकरण के खिलाफ जगाधरी अनाज मंडी नारेबाजी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव हरभजन सिंह संधू व माकपा जिला सचिव प्यारेलाल तंवर ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अनाज मंडी में सभा के दौरान वरिष्ठ नेता जरनैल सिंह सांगवान ने कहा कि सरकार की पूंजीपति समर्थक नीतियों से पहले ही जनता महंगाई की भारी मार झेल रही है।
विज्ञापन

वहीं अब अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के नाम पर पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतें लगातार बढ़ाई जा रही हैं। इससे जीवन उपयोगी सभी वस्तुएं व महंगी हो गई हैं। 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी और ज्यादा गरीबी की मार झेल रही है। शिक्षा ,स्वास्थ्य और रोजगार की हालत दयनीय है। महंगाई के साथ निजी ठेका कंपनियों की लूट से जनता लाचारी व बेबसी के दलदल में फंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता विजय पाल ने कहा कि मनरेगा की जगह वीबीग्राम योजना उनके संवैधानिक अधिकारों पर हमला है। वोट काटकर लोगों को उनके नागरिक अधिकार से वंचित कर और नागरिक सुविधाओं को बंद करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। विद्यार्थियों पर बार-बार परीक्षाओं का बोझ लादा जा रहा है। इससे विद्यार्थी परेशान हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करके राजनीतिक अपराधीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान महिपाल चमरौड़ी, सतपाल सैनी, जोत सिंह, हरिचंद, सरबती, डाॅ. नीलम, वेदवती, विनोद त्यागी, विजयपाल, संजय चमरौड़ी, सोमनाथ, रामकर्ण शर्मा, विजयपाल, विपिन बराड़, नैब सिंह, राजबीर पिंडोरा, मानसिंह पंजेटा, यशपाल, वरयाम सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

अनाजमंडी गेट पर नारेजाबाजी किसान यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद

अनाजमंडी गेट पर नारेजाबाजी किसान यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed