फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PM SHRI schools receive grants of nine lakh rupees each; expenditure will be subject to inspection.

Yamuna Nagar News: पीएमश्री स्कूलों को मिली नौ-नौ लाख की ग्रांट, खर्च का होगा निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
PM SHRI schools receive grants of nine lakh rupees each; expenditure will be subject to inspection.
स्कूल में कर्मचारियों से बात करते ​अ​धिकारी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के 14 पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को चालू शैक्षणिक सत्र में करीब नौ-नौ लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है। इस राशि का निर्धारित समय सीमा में और स्वीकृत मदों के अनुसार उपयोग करना होगा। ग्रांट से करवाए जाने वाले कार्यों की प्रगति और खर्च की जांच के लिए समग्र शिक्षा अभियान की ओर से विशेष निरीक्षण दल भी बनाया जाएगा।
इस संबंध में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जगाधरी में समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी केएस संधावा की अध्यक्षता में विद्यालय मुखियाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें ग्रांट के उपयोग और उससे कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली गई। बैठक में जिले के सभी 14 पीएमश्री विद्यालयों के प्राचार्य और समग्र शिक्षा अभियान के एपीसी डॉ. धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रांट की राशि से विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करने के साथ शैक्षणिक गतिविधियों पर खर्च किया जाना है। इसमें राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे के तहत अतिथि व्याख्यान, आवश्यक उपकरणों की खरीद, बुनियादी सुविधाओं में सुधार, विद्यार्थियों के लिए दूसरे विद्यालयों के भ्रमण, बागवानी, परिसर की सफाई, छोटी-मोटी मरम्मत और रखरखाव तथा विद्यालयों के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी केएस संधावा ने विद्यालय मुखियाओं को निर्देश दिए कि अनुदान राशि का उपयोग विभागीय दिशा-निर्देशों और निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए। राशि को केवल स्वीकृत कार्यों पर खर्च करना होगा। तय समय सीमा में कार्य पूरे करने के साथ खर्च का उचित ब्योरा भी रखना होगा। ग्रांट के उपयोग में अनियमितता, लापरवाही या निर्देशों की अवहेलना मिलने पर संबंधित विद्यालय मुखिया की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

पीएमश्री विद्यालयों का जिला प्रशासन के अधिकारी भी निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान ग्रांट से कराए गए कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और राशि के उपयोग की जांच की जाएगी। इसके अलावा समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय का गठित विशेष निरीक्षण दल राशि निर्धारित उद्देश्यों और नियमों के अनुरूप खर्च की निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed