Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plywood industry is going through a crisis, needs a lifeline

Yamuna Nagar News: संकट के दौर से गुजर रहा प्लाईवुड उद्योग, संजीवनी की दरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Plywood industry is going through a crisis, needs a lifeline
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। कभी देश में अपनी विशेष पहचान रखने वाला जिले का प्लाईवुड उद्योग कुछ समय से अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। उद्योगों को चलाने के लिए एक तो पर्याप्त लकड़ी नहीं मिल रही और उत्पादन लागत भी काफी बढ़ गई है। जिस वजह से करीब 50 प्रतिशत प्लाईवुड फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। जो चल रही हैं उनकी भी हालत ठीक नहीं है।
प्लाईवुड उद्योग की इस हालत की आवाज यमुनानगर से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में उठाई है। इससे लड़खड़ाते को सरकार से संजीवनी मिलने की आस जगी है। प्लाईवुड कारोबारियों को उम्मीद है कि विधानसभा में मामला उठा है तो पेश होने वाले आगामी बजट में सरकार इस पर संज्ञान लेगी।
विज्ञापन

जिले में जगाधरी के मानकपुर और यमुनानगर के मंडौली में दो लक्कड़ मंडियां हैं। जिनमें रोजाना पॉपुलर व सफेदा की लकड़ी की सैकड़ों ट्रालियां आती हैं। इन्हीं लक्कड़ मंडियों से लकड़ी को प्लाईवुड फैक्ट्रियां में भेजा जाता है। मंडियों में आधे से ज्यादा लकड़ी उत्तर प्रदेश से आती है। इसके बाद हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व पंजाब से लकड़ी आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक समय था जब दोनों मंडियों में रोजाना 1000 से 1200 तक ट्रालियां लकड़ी की आती थी। अब यह संख्या घट कर 300 से 400 तक आ गई है। इसका सीधा प्लाईवुड इंडस्ट्री पर पड़ा है। प्लाईवुड फैक्टरियों को पर्याप्त लकड़ी नहीं मिल रही। जिले में प्लाईवुड की 350 से अधिक यूनिट हैं। इसके अलावा 400 से अधिक पीलिंग व सॉ मिल हैं। इन प्लाईवुड यूनिट में रोजाना 7000 क्यूबिक मीटर प्लाई का उत्पादन होता है। संवाद
पॉपुलर की कीमतों में उछाल
लगातार घट रही आवक के कारण पॉपुलर की कीमतों को काफी उछाल आ गया है। अब पॉपुलर की लकड़ी वैरायटी के हिसाब से न्यूनतम 1250 रुपये व अधिकतम 1700 रुपये क्विंटल तक बिक रही है। 2005-06 में इसका रेट 500 रुपये और 2003 के दौरान 160 से 180 रुपये क्विंटल था। इसी तरह सफेदा अब 1100 से 1250 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। मंडियों में लकड़ी जितनी कम आएगी रेट उतना ज्यादा बढ़ेगा।
उत्पादन लागत बढ़ी : जेके बिहानी
प्लाईवुड फैक्टरी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जेके बिहानी ने बताया कि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने विधानसभा में 50 प्रतिशत उद्योग बंद होने की बात कही है, वह एकदम सही है। कुछ वर्षों से उत्पादन की लागत ज्यादा आ रही है। मुनाफा न के बराबर रह गया है। उत्पादन भी लगातार कम हो रहा है। एक प्रतिशत मार्केट फीस हटती भी है तो इससे कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।


सरकार के समक्ष उठाया मामला : घनश्याम
यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का कहना है कि कुछ सालों में देश के कई राज्यों में प्लाईवुड की नई फैक्ट्रियां स्थापित हुई है। जिसका असर यमुनानगर के प्लाईवुड उद्योग पर सीधे तौर पर पड़ा है। 50 प्रतिशत इकाइयां बंद हो चुकी हैं। समय रहते ध्यान नहीं दिया तो यह आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इस उद्योग से जिले की पहचान है, इसलिए विधानसभा में यह मामला उठाया है। उम्मीद है सरकार इस पर जल्द ध्यान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed