फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plywood factory worker was murdered and his body was burnt

Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्ट्री कर्मी की हत्या कर जलाया था शव

Sat, 23 Mar 2024 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 23 Mar 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Plywood factory worker was murdered and his body was burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बूड़िया रोड पर चौधरी देवीलाल आयुर्वेदिक काॅलेज एवं अस्पताल के सामने खेत में मिला अधजला शव बिहार के मोतिहारी जिले के बारावुर्क गांव निवासी अजय कुमार का है। शुक्रवार देर शाम मृतक की शिनाख्त प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने की। उसकी सिर में चोट मारकर व गला काटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कंबल में लिपेटकर खेत में फेंका गया था। इसके बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया था।
मामले को सुलझाने के लिए थाना शहर जगाधरी, सीआईए वन व टू, स्पेशल सेल समेत पुलिस की पांच टीमें काम कर रही हैं। शुक्रवार को पुलिस टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। क्षेत्र व आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया। देर शाम कुछ फैक्ट्री के मजदूरों ने उसकी शिनाख्त की। लेकिन मृतक के परिजनों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि मृतक की पहचान हो गई है। जल्द ही हत्यारों काे पकड़ा जाएगा। सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी हत्या के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बूड़िया रोड पर चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक अस्पताल एवं कॉलेज के सामने खेतों में वीरवार शाम 40 वर्षीय व्यक्ति का अधजला शव मिला था। हत्यारों ने व्यक्ति की सिर में चोट मारकर व गला काटकर हत्या की। इसके बाद उसके शव को कंबल में बांधकर खेतों में फेंक जलाने का प्रयास किया गया। व्यक्ति का शव उल्टा पड़ा हुआ था। उसका पिछला हिस्सा जला हुआ था।
मृतक के हाथ पर अंग्रेजी भाषा में अजय व कोमल लिखा हुआ था। जिस खेत में अधजला शव मिला वह मॉडल टाउन निवासी विकास व पवन के हैं। खेतों के चौकीदार बूड़िया निवासी राकेश कुमार ने शव को देख इसकी सूचना अपने मालिक व पुलिस को दी थी। इसके बाद थाना शहर जगाधरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।

शव पर लिपटा कंबल उतारा गया तो उसके सिर व गले पर चोट के निशान थे। पेट व कमर पर रस्सी से बांधने के निशान बने हुए थे। पुलिस ने चौकीदार राकेश की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed