फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plywood factory fire, millions of machinery and ply burned

प्लाइवुड फैक्टरी में लगी आग, लाखों की मशीनरी व प्लाई जलकर हुई राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Plywood factory fire, millions of machinery and ply burned
खजूरी रोड स्थित एवरग्रीन प्लाईवुड फैक्ट्री में शनिवार तड़के आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तीन गाड़ियों की मदद से लगभग ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग लगने से फैक्टरी में लगी लाखों रुपये की मशीनें व प्लाई जल गई। फैक्टरी मालिक के अनुसार आग लगने से उसका 60-70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री के मालिक मुनीष ने बताया कि उसकी खजूरी रोड पर एवरग्रीन नाम से प्लाइवुड फैक्टरी है। शुक्रवार रात को वह फैक्टरी से काम खत्म करके घर चला गया था। रात करीब तीन बजे उसके पास फोन आया कि फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो फैक्टरी में आग पूरी तरह से लगी हुई थी। जिसमें फैक्टरी में लगी पलाई के साथ-साथ मशीनें भी आग की चपेट में आ गई। जिससे करीब 60 से 70 लाख का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फैक्टरी मालिक का कहना है कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर ना आते तो शायद इससे भी ज्यादा नुकसान हो सकता था। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग किस तरह से लगी सबसे बड़ी बात यह रही कि इस आग के अंदर किसी की जान माल का नुकसान नहीं हुआ। उधर, दमकल अधिकारी प्रमोद दुग्गल का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मगर आशंका जताई जा रही है शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed