फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plenty of encroachment, queue of vehicles due to jam, Yamunanagar

अतिक्रमण की भरमार, जाम से वाहनों की कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Plenty of encroachment, queue of vehicles due to jam, Yamunanagar
नगर निगम कार्यालय के सामने नो पार्किंग में खड़े वाहन। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहरवासियों को जाम से छुटकारा तक नहीं मिल रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण है। अतिक्रमण इतना बढ़ गया है कि वाहन लेकर तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। शहर के रेलवे रोड और रादौर रोड पर सबसे अधिक समस्या है।
पुराना रादौर रोड पर सबसे पुरानी शहर की मार्केट है। यहां अधिकतर थोक विक्रेता है। इन विक्रेताओं को ज्यादातर सामान दुकान के आगे सड़क किनारे रखा रहता है। इसके अलावा दुकानदार अपने वाहन भी अपनी दुकानों के आगे खड़ा कर देते हैं। ऐसे में सड़क के काफी हिस्से पर अतिक्रमण रहता है। वहीं, दिन में ग्रामीण इलाकों से ट्रैक्टर ट्रालियों, ट्रक व अन्य वाहनों में सामान लेने आते हैं। जोकि अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर सामान लोड करते हैं। ऐसे में यदि सड़क से कोई कार या अन्य वाहन निकलता है तो रोड पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे स्टेशन रोड, खेड़ा बाजार, रादौर रोड, जगाधरी वर्कशाप रोड, जगाधरी का रेलवे बाजार, देवी भवन बाजार, पत्थरों वाला बाजार, खेड़ा चौक सहित अन्य कई जगह सड़क पर दुकानदारों का कब्जा है। यहां तक कि नगर निगम कार्यालय जगाधरी के सामने सड़क पर ही रेहड़ी वालों का कब्जा है। लोगों का कहना है सड़कों पर सामान रखा होने के कारण पहले ही संकरी सड़कें और भी संकरी हो जाती हैं। रही कसर किनारों पर खड़े आड़े-तिरछे वाहन पूरी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीराबाई बाजार भी अतिक्रमण की चपेट में हैं। गाड़ी निकलना तो दूर की बाइक निकालना मुश्किल है। निगम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित इस बाजार से अतिक्रमण हटवाने की जहमत निगम अधिकारियों की ओर नहीं उठाई जा रही है। दुकानदारों ने सड़क पर ही सामान सजाया हुआ है। कई जगह पक्का अतिक्रमण भी है। मीरा बाजार व सदर बाजार में करीब 500 दुकानें है। इस बाजार में न केवल शहर बल्कि आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में ग्राहक सामान खरीदने के लिए आते हैं। बाजार में पक्की दुकानें बनी हुई है। शाम के समय तो भीड़ इतनी अधिक होती है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया जा रहा है। अतिक्रमण्े हटवाने के लिए टीमें गठित की गई हैं। रेलवे रोड व वर्कशॉप रोड के अलावा अन्य जगहों से अतिक्रमण को हटवाया जाएगा ताकि जाम न लगे और वाहन चालकों को दिक्कत न हो। - मदन चौहान, मेयर, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed