फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Players to be recruited for residential football academy; selection to be based on trials.

Yamuna Nagar News: आवासीय फुटबॉल एकेडमी में होगी खिलाड़ियों की भर्ती, ट्रायल से होगा चयन

Thu, 09 Jul 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Jul 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Players to be recruited for residential football academy; selection to be based on trials.
आवासीय फुटबाल एकेडमी के ​खिलाड़ियों के साथ विधायक, संघ जिलाध्यक्ष सहित अन्य अ​धिकारी।आर्काइव
जगाधरी। जिले की आवासीय फुटबॉल एकेडमी में खिलाड़ियों के रिक्त स्थान भरने के लिए खेल विभाग जल्द ही ट्रायल लेगा। ट्रायल में पांच खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वहीं, ट्रायल के दौरान दस खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची (वेटिंग) में रखा जाएगा। विभाग का उद्देश्य यह है कि यदि चयनित खिलाड़ी समय पर रिपोर्ट नहीं करते हैं या बाद में किसी कारणवश एकेडमी छोड़ देते हैं, तो प्रतीक्षा सूची में शामिल खिलाड़ियों को तुरंत अवसर दिया जा सके। ट्रायल का शेड्यूल जल्द जारी होने की संभावना है और इसी माह चयन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

जिले की आवासीय फुटबॉल एकेडमी में वर्तमान में 25 खिलाड़ियों की क्षमता है, लेकिन पांच खिलाड़ियों के निजी कारणों से एकेडमी छोड़ने के बाद स्थान खाली हैं। इनमें कुछ खिलाड़ियों को अन्य स्थानों पर बेहतर अवसर मिलने के कारण उन्होंने एकेडमी से दूरी बना ली। वहीं, इस माह आयु सीमा पूरी होने के कारण एक-दो और खिलाड़ियों के बाहर होने की संभावना है। ऐसे में विभाग ने समय रहते नई भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। खेल विभाग के अनुसार इस बार ट्रायल में कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इनमें से पांच खिलाड़ियों को सीधे एकेडमी में प्रवेश मिलेगा, जबकि शेष दस खिलाड़ियों को अतिरिक्त सूची में रखा जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आवासीय फुटबॉल एकेडमी का नया सत्र प्रत्येक वर्ष एक जुलाई से शुरू होता है। नियमानुसार ट्रायल जून के अंत तक होने थे, लेकिन खेल विभाग अन्य प्रशासनिक और खेल कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण चयन प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी। अब विभाग जल्द ट्रायल की तिथि घोषित करने की तैयारी में जुटा है। इस एकेडमी में 12 वर्ष से 23 वर्ष तक खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। ट्रायल में इस आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह आवासीय एकेडमी जिले के प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच है। यहां चयनित खिलाड़ियों को सरकार की ओर से निःशुल्क आवास, भोजन, प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। खिलाड़ियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में नियमित अभ्यास के साथ खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नई भर्ती से एकेडमी की पूरी क्षमता बहाल होगी और जिले के उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। अब खिलाड़ियों और अभिभावकों की नजर विभाग की ओर से जारी होने वाले ट्रायल शेड्यूल पर है। फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने बताया कि एकेडमी में खिलाड़ियों की भर्ती के लिए ट्रायल लिए जाने हैं। ट्रायल की विभाग तैयारी कर रहा है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

-------------
वर्जन
आवासीय फुटबॉल एकेडमी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाना है। ट्रायल का अभी शेड्यूल नहीं आया है। संभव है कि इसी माह यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। ट्रायल के दौरान कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed