फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Players are facing difficulties due to rainwater accumulating on the sports field

Yamuna Nagar News: खेल के मैदान में बारिश का पानी भरने से खिलाड़ी हो रहे परेशान

Tue, 14 Jul 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Players are facing difficulties due to rainwater accumulating on the sports field
तेजली खेल परिसर के मैदान में भरा पानी और जमा कीचड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में लगातार बारिश का असर खेल गतिविधियों पर भी दिखाई दिया। चूंकि बारिश के कारण तेजरी खेल परिसर के फुटबॉल, क्रिकेट, वालीबॉल सहित अन्य खेलों के मैदानों की मिट्टी गीली और यहां कीचड़ जमा हुआ है। ऐसे में इस खेलों के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
वहीं, खिलाड़ी अपनी फिटनेस के लिए व्यायाम व अन्य इंडोर गतिविधियां कर रहे हैं। बारिश के चलते मैदानों की स्थिति खराब होने से खिलाड़ियों को सबसे अधिक परेशानी दौड़ और फिटनेस अभ्यास में आ रही है। एथलेटिक्स खिलाड़ी ट्रैक और खुले मैदान में दौड़, वार्मअप तथा सहनशक्ति बढ़ाने वाले अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल के खिलाड़ियों को भी मैदान में उतरने का अवसर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

लगातार नमी और कीचड़ के कारण फिसलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे कोच भी खिलाड़ियों को मैदान में अभ्यास कराने से बच रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि नियमित अभ्यास बाधित होने से प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। कई खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण ऐसी परेशानी आती है। मैदानों की सफाई कराई जा रही है। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed