{"_id":"66d7a359246e7624bd0f7944","slug":"piles-of-garbage-in-kotda-khas-village-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-124812-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोटड़ा खास गांव में लगे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोटड़ा खास गांव में लगे गंदगी के ढेर
Wed, 04 Sep 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खंड के कोटड़ा खास गांव में सफाई कर्मचारियों की ओर नियमित सफाई नहीं की जा रही है। इससे गांव में गंदगी के ढेर लगे है। यह आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को शिकायत देकर करवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई न होने के कारण नालियों में गंदगी भरी पड़ी है, जिसके कारण पानी निकासी भी अवरुद्ध हाे गई है। अनेक बार सफाई कर्मचारियों को सफाई के लिए अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कई दिन तक गलियों व नालियों की सफाई नहीं की जाती है।
गांव के जगमाल सिंह, फूल सिंह, संदीप, किरण पाल, राजेश, सेवा सिंह, रिंकू, अर्जुन, श्यामलाल, रामपाल ने बीडीपीओ को दी शिकायत में बताया कि गांव के सफाई कर्मचारी कई-कई दिन गांव में सफाई करने के लिए नहीं आता। कुछ सफाई कर्मचारी किसी अन्य जगह पर भी नौकरी करता हैं। सफाई कर्मचारी के कई कई दिन सफाई ना करने के कारण गांव की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं।
विज्ञापन
गलियों में गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदा पानी गलियों व नालियों में भरा है। बरसात का सीजन होने के कारण मच्छर मक्खी पनप रहे है। गांव में भयंकर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बीडीपीओ से मांग की है कि गांव में सफाई कर्मचारी को निर्देश दिए जाएं की वह प्रतिदिन सफाई करें ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहें।