{"_id":"68c48b107601ee61bf0d422f","slug":"physiotherapists-can-now-write-doctor-before-their-names-yamuna-nagar-news-c-244-1-pnp1007-143593-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फिजियोथेरेपिस्ट अब अपने नाम के आगे लिख सकेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फिजियोथेरेपिस्ट अब अपने नाम के आगे लिख सकेंगे डॉक्टर
Sat, 13 Sep 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। फिजियोथेरेपिस्ट अब अपने नाम के आगे अब डॉक्टर लिख सकेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. सुनीता ने 10 सितंबर को इसके निर्देश दिए हैं। इससे एक दिन पहले ही फिजियोथेरेपिस्ट को अपने नाम के आगे डॉक्टर न लिखने का पत्र जारी किया। अपने निर्देश वापिस लिए और फिजियोथेरेपिस्ट को अपने नाम के आगे डॉ. लगाने की पुराने आदेशों को जारी किया।
जिला नागरिक अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा बंसल ने बताया कि डीजीएचएस डॉ. सुनीता ने नौ सितंबर को पत्र जारी कर कहा था कि डॉ. की उपाधि केवल रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर्स के लिए आरक्षित है। फिजियोथेरेपिस्ट मेडिकल डॉक्टर नहीं होते, इसलिए उन्हें यह उपाधि इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने 10 सितंबर को दूसरा पत्र जारी कर कहा कि इस मामले पर अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। जिनकी जांच और विचार-विमर्श की आवश्यकता है। फिजियोथेरेपिस्ट अपने नाम के आगे डॉक्टर लिख सकते हैं। जिले में लगभग 300 फिजियोथेरेपिस्ट हैं। संवाद