फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Physical verification of agricultural equipment will be done for two days

Yamuna Nagar News: कृषि यंत्रों का दो दिन होगा भौतिक सत्यापन

Tue, 06 May 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Physical verification of agricultural equipment will be done for two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत किसानों की ओर से खरीदे गए फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्रों पर 70 प्रतिशत अनुदान राशि विभाग से जारी की जा चुकी है। शेष 30 प्रतिशत राशि जारी करने के लिए इन कृषि यंत्रों का दोबारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
सहायक कृषि अभियंता विनीत कुमार जैन ने बताया कि स्ट्रा बेलर, हेरेक का भौतिक सत्यापन छह मई व सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन सात मई को डीसी पार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में गठित संयुक्त टीम द्वारा खंड स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड व्यासपुर व साढौरा के किसानों द्वारा खरीदे कृषि यंत्रों के लिए भौतिक सत्यापन अनाज मंडी व्यासपुर में होगा। खंड छछरौली के लिए अनाज मंडी छछरौली, खंड सरस्वतीनगर के लिए अनाज मंडी सरस्वतीनगर, खंड रादौर के लिए अनाज मंडी रादौर व खंड जगाधरी के लिए अनाज मंडी जगाधरी में भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन के बारे में विभाग के कर्मचारियों द्वारा हर किसान को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।
किसान अपने संबंधित खंड अनुसार कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा दूरभाष पर बताए दिनांक, समय व स्थान पर पहुंच कर कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed