फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Photocopies of documents recovered from Urdu translator during remand

Yamuna Nagar News: रिमांड में उर्दू अनुवादक से दस्तावेजों की फोटोकॉपी बरामद

Wed, 04 Sep 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Photocopies of documents recovered from Urdu translator during remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी में मकान के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले में तीन दिन के प्रोडक्शन रिमांड के दौरान शहर पुलिस ने उर्दू अनुवादक मामली निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ इस्लाम से प्रॉपर्टी में प्रयोग किए गए दस्तावेजों की फोटो काॅपी बरामद की है। पुलिस ने असली दस्तावेज बरामद करने के लिए अदालत से उसका दोबारा रिमांड मांगा। अदालत ने दोबारा आरोपी उर्दू अनुवादक का दो दिन का रिमांड मंजूर किया।
रिमांड के दौरान आरोपी से असली दस्तावेज बरामद किए जाएंगे। रिमांड के दौरान आरोपी से इस फर्जीवाड़े में शामिल उसके साथी प्राॅपर्टी डीलर अश्विनी कुमार, करनैल सिंह व एसडीएम कार्यालय के कर्मी राममेहर के ठिकानों का पता लगाया जाएगा। तीनों आरोपी अभी फरार है। तीनों आरोपियों की शहर थाना पुलिस के साथ साथ एनआरआई राकेश कपूर के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम को भी तलाश है।
विज्ञापन


प्रोफेसर कॉलोनी में खाली पड़े मकान के फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले सितंबर 2023 में शहर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इसमें आरोपी परमजीत कौर ने मकान के दस्तावेज बदल कर लगभग 50 लाख रुपये में बेच दिया था। जब मकान खरीदने वाले उस पर कब्जा करने गए तो मामला खुला। बाद में अदालत के आदेश के मकान के चौकीदार राजकुमार की शिकायत पर विक्रम अग्रवाल, दिल्ली निवासी संजय अग्रवाल, आंचल, कंचन व अन्य पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तफ्तीश करते हुए पुलिस ने नगर निगम व तहसील से रिकॉर्ड जुटाया। इस पर पता लगा कि परमजीत कौर ने इस मकान को अपना बताकर विक्रम व अन्य को बेचा था। इस प्रॉपर्टी को बेचने में भी उर्दू अनुवादक इस्लाम की मिलीभगत थी। उसके माध्यम से ही प्राॅपर्टी की आईडी बदलवाई गई और जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बेची गई।
मामले में आरोपी उर्दू अनुवादक इस्लाम पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी के खाते पहले ही सीज किए जा चुके हैं। इसके साथ ही इस केस में इस्लाम के अन्य साथियों के खाते भी सीज कराए गए हैं। मामले में अभी प्राॅपर्टी डीलर अश्विनी कुमार, करनैल सिंह व एसडीएम कार्यालय के कर्मी राममेहर पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

आरोपी इस्लामुद्दीन उर्फ इस्लाम को दोबारा दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से असली दस्तावेज बरामद किए जाएंगे, वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - जगदीश चंद्र, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed