फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PGT met the minister for recruitment on vacant posts

Yamuna Nagar News: खाली पदों पर भर्ती के लिए मंत्री से मिले पीजीटी

Wed, 24 Jul 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
PGT met the minister for recruitment on vacant posts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। पीजीटी फाइन आर्ट्स का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा से मिला। प्रतिनधिमंडल ने फाइन आर्ट्स के रिक्त 325 पदों पर भर्ती करने के लिए विज्ञापन जारी करने को लेकर ज्ञापन दिया।
प्रतिनिधिमंडल सदस्य रोशन नरवाल ने कहा कि पिछले साल पीजीटी फाइन आर्ट्स के 580 पदों पर एचपीएससी ने विज्ञापन निकाला था। जिसके लिए पूरे प्रदेश से केवल 460 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। अंतिम सूची में करीब 255 अध्यापकों का चयन हो पाया था। जिसके बाद कुल 325 पद खाली रह गए थे। करीब 100 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनका एचटेट दिसंबर 2023 में क्लियर हुआ। लेकिन वे इस भर्ती में अप्लाई नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

अब करीब 250 300 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके पास शैक्षणिक योग्यता तो पूरी है, लेकिन एचपीएससी ने शिक्षा विभाग से प्राप्त केवल 12 पदों पर विज्ञापन जारी किया है। पिछली भर्ती में 325 पद खाली रह गए थे। यह प्रतिनिधिमंडल निदेशक, शिक्षामंत्री सहित मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे चुका है। उन्होंने बताया कि शिक्षामंत्री ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान जसवंत सिंह, अनिल कुमार, सुमन रानी, मुकेश कुमार, विकास, रेणू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed