{"_id":"668b2075c96e09335d0e82a7","slug":"person-died-after-being-hit-by-train-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-121638-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Mon, 08 Jul 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी वर्कशॉप। रेलवे स्टेशन जगाधरी वर्कशॉप पर पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय व्यक्ति गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया। उसे ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शनिवार को इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार (57) निवासी सहारनपुर के रूप में हुई।
राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि 30 जून को राजेश पटियाला से अपने साढू की रिटायरमेंट पार्टी के बाद 30 जून को बेटी के साथ सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन से घर वापस आ रहा था। जब वह जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरा तो ट्रेन चल पड़ी। जब राजेश भागकर ट्रेन में चढ़ने लगा तो वह प्लेटफार्म पर फिसलने के कारण ट्रेन के नीचे गिर गया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत ट्रामा सेंटर में लाया गया। यहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां पर इसकी दोनों टांगें काट दी गई और इलाज जारी रहा, पर शनिवार रात उसकी चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।