फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Permission not received from railway, drainage plan stuck

Yamuna Nagar News: रेलवे से नहीं मिली अनुमति, जल निकासी योजना लटकी

Tue, 29 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Permission not received from railway, drainage plan stuck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी शहर का बरसाती पानी छह फीट व्यास के पाइप से यमुनानगर के एसटीपी तक पहुंचाने की योजना शिलान्यास के साढ़े छह साल बाद भी अधूरी है। रेलवे ने नगर निगम की इस योजना पर ब्रेक लगा रखा है। वह भी तब जब कई साल पहले चार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि नगर निगम रेलवे के खाते में जमा करवा रखा है।
इसके लिए नगर निगम ने कई बार रेलवे को पत्र भी लिखा, लेकिन रेलवे अधिकारी कोई रास्ता नहीं दे रहे। इसका खामियाजा ट्विनसिटी के लोग भुगत रहे हैं, क्योंकि थोड़ी देर मूसलाधार बारिश हुई नहीं कि निचले इलाकों में जलभराव हो जाता है। जिससे पानी लोगों के घराें में घुस जाता है।
विज्ञापन

बारिश होने पर जगाधरी शहर का पानी यमुनानगर शहर में जलभराव का बड़ा कारण बनता है। इसके लिए जगाधरी के पानी को बड़े पाइप के माध्यम से जम्मू कॉलोनी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने की योजना बनी थी। अमरूत योजना के तहत 24 फरवरी 2019 को बरसाती पानी की निकासी के लिए लाइन डालने के काम का शिलान्यास यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े चार किलोमीटर लंबी लाइन पर नौ करोड़ 15 लाख रुपये खर्च किए जाने थे। 15 अगस्त 2019 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था। लाइन में 900 एमएम से 1800 एमएम के पाइप डाले गए हैं। लाइन में 100 मैनहोल बनाए गए। करीब 196 प्वाइंट से गंदा पानी लाइन में डाला जाना है। शिलान्यास के छह माह तक तो एजेंसी ने काम ही शुरू नहीं किया।
पाइप डालने का काम शुरू हुआ तो रेलवे बाईपास के नजदीक आकर रुक गया। पहले यहां बाईपास के साथ लगती जमीन एक व्यक्ति की निकल आई। उन्होंने अपनी जमीन से पाइप दबाने से मना कर दिया। इनके साथ किसी तरह सेटलमेंट हुई तो रेलवे ने बिना एनओसी पाइप दबाने से मना कर दिया। लाइन के नीचे ही पाइप दबाया जाना है। इसके लिए नगर निगम ने रेलवे को करीब चार करोड़ रुपये जमा करवाए थे।
काम पूरा होने के बाद इन कॉलोनियों को फायदा

रेलवे के नीचे पाइप डालने का काम पूरा हो तो इस लाइन में पानी छोड़ा जाएगा। इसमें पानी छोड़ने से सरोजनी कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, टैगोर गार्डन, शक्ति नगर, श्याम नगर, मॉडर्न कॉलोनी, लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, चांदपुर, जम्मू कॉलोनी, कैंप एरिया, कृष्णा कॉलोनी, हरिनगर, विष्णु नगर, बैंक कॉलोनी के लोगों को फायदा मिलेगा।

इस योजना के मार्ग में जितनी बाधाएं आ रही थीं उनमें से ज्यादातर दूर हो गई हैं। इसके लिए रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया गया है। इस योजना को सिरे चढ़ाकर शुरू करना हमारी प्राथमिकता है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। - अखिल पिलानी, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed