{"_id":"69939785a109bf8ee2072404","slug":"period-for-admission-in-ignou-extended-till-28th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-151522-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इग्नू में दाखिला लेने की अवधि 28 तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इग्नू में दाखिला लेने की अवधि 28 तक बढ़ाई
Tue, 17 Feb 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि जो अभ्यर्थी किसी कारणवश निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाए थे, इससे उन्हें एक और मौका दिया है। उन्होंने बताया कि इग्नू में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी किसी अन्य महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में नियमित पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं, वे भी इग्नू से एक अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा कर सकते हैं। पुन: पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों को 200 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। संवाद
विज्ञापन