फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People will get relief, railway overbridge will be completed by 31st May

Yamuna Nagar News: लोगों को मिलेगी राहत, 31 मई तक पूरा होगा रेलवे ओवरब्रिज

Tue, 27 Feb 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
People will get relief, railway overbridge will be completed by 31st May
यमुनानगर। पुराना रादौर रोड फाटक पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का सोमवार को औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस ओवर ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया। इस दौरान पीएम ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास व लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में पुराना रादौर रोड पर बनने वाला रेलवे ओवर ब्रिज भी शामिल है। इस ब्रिज के बनने से स्थानीय लोगों को विभिन्न परेशानियों से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

पीएम ने इसका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इसका उद्घाटन किया। वहीं इसके लिए यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में अंबाला से रेलवे मंडल प्रबंधक मनदीप सिंह भाटिया पहुंचे। वहीं उनके साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित रेलवे मंडल के अन्य आला अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। इस ओवर ब्रिज का निर्माण 20.37 करोड़ रुपये से करवाया जा रहा है। जो इस साल 31 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे व पीडब्ल्यूडी हरियाणा मिलकर करवा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही है। पुराना रादौर रोड फाटक शहर का सबसे व्यस्त फाटक था। यहां से गुजरने वाले लोगों को फाटक खुलने को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। कई बार शंटिंग के दौरान एक एक घंटे तक फाटक ब्लॉक हो जाता था। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों इससे निजात की मांग थी। जिसे ध्यान में रखते हुए इस ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे पुराना हमीदा क्षेत्र सीधे शहर से जुड़ेगा और हजारों लोगों को सुविधा होगी। इस दौरान रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य राज चावला, महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला सचिव जंगशेर सिंह, निवर्तमान डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, देवेंद्र चावला, राजेश भाटिया, हरप्रीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed