Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People will get an opportunity to experience the culture of Purvanchal

Yamuna Nagar News: पूर्वांचल की संस्कृति से रूबरू होंगे लोग

Sun, 15 Nov 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
People will get an opportunity to experience the culture of Purvanchal
छठ महापर्व को लेकर प​श्चिम यमुना घाट पर हो रही तैयारियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। पश्चिमी यमुना घाट पर रविवार को छठ महापर्व की छटा के बीच पूर्वांचल की समृद्ध संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। सूर्यास्त से पहले छठ महापर्व के इतिहास, महत्व और पूजा पद्धति से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान धार्मिक झांकियां निकाली जाएंगी और छठ महापर्व की महिमा पर आधारित कथा का मंचन किया जाएगा।
भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पवन प्रताप यादव ने बताया कि सूर्यास्त के समय मुख्यमंत्री नायब सैनी घाट पर पहुंचकर पूजा करेंगे। इसके बाद भोजपुरी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूर्वांचल की लोक संस्कृति से लोगों को रूबरू करवाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। पश्चिमी यमुना घाट पर चुना भट्ठी के पास राज्यस्तरीय समारोह के लिए मंच तैयार किया गया है।
विज्ञापन

मंच से उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों से बुलाए कलाकार भोजपुरी लोकगीतों, भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे। भोजपुरी भजन गायक संकीर्तन करेंगे। धार्मिक झांकियों से छठी मैया की महिमा, सूर्य उपासना और महापर्व से जुड़ी मान्यताओं को दर्शाया जाएगा। लोगों को छठ पूजा में प्रयोग होने वाली सामग्री, पारंपरिक पकवानों और व्रत की विधि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में पूर्वांचल के करीब चार लाख लोग रहते हैं। छठ महापर्व पर हर वर्ष पश्चिमी यमुना घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हरियाणा और पूर्वांचल की परंपराओं को जोड़ने का प्रयास किया गया है। समारोह में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, महापौर सुमन बहमनी, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा भी शामिल होंगे। लोगों की सुविधा के लिए आठ से दस बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed