फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People were sleeping in homes, masked men broke glass of 24 cars parked in the street, also stole documents

घरों में सो रहे थे लोग, नकाबपोशों ने गली में खड़ी 24 कारों के तोड़े शीशे, दस्तावेज भी चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
People were sleeping in homes, masked men broke glass of 24 cars parked in the street, also stole documents
फोटो - 25, 26 व 27
विज्ञापन

नकाबपोशों ने गली में खड़ी 24 कारों के तोड़े शीशे, दस्तावेज भी चुराए
- जगाधरी की न्यू जैन नगर कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- सीसीटीवी में कैद हुए दो लोग, मौका मुआयना कर जांच में जुटी पुलिस
- नाराज क्षेत्रवासियों ने पुलिस की गश्त न होने पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। न्यू जैन नगर में बुधवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने घरों के सामने गली में खड़ी 24 कारों के शीशे तोड़ दिए। सुबह जब लोगों ने अपने घरों के बाहर खड़ी कारों के शीशे टूटे देखे तो हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि सभी कारों के ड्राइवर के साथ लगती सीट की खिड़की के शीशे टूटे मिले और डैश बोर्ड में रखा सामान गायब था। ज्यादातर कारों से उनके दस्तावेज भी गायब थे। सूचना मिलने पर सीआईए-टू इंचार्ज राकेश, सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामपाल, अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज वेदपाल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश कारों के शीशे तोड़ते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू जैन नगर में अरुण अग्रवाल, नितिन, ललित और अन्य ने बताया कि कॉलोनी में अधिकतर के पास गाड़ियां हैं, जो घरों के बाहर गली में ही खड़ी होती हैं। बुधवार की रात सभी की कारें गली में खड़ी थीं। वीरवार सुबह जब लोग उठे तो गली में खड़ी उनकी कार की अगली सीट का बांयी तरफ का शीशा टूटा हुआ था। जब उन्होंने कार की जांच की तो सीट पर रखे कुछ रुपये, पेन ड्राइव व सामान गायब था। तभी उन्होंने देखा कि उनकी गली व साथ वाली गली में खड़ी करीब 20-22 गाड़ियों के शीशे भी उसी तरह टूटे हुए थे। इसके बाद सभी ने कारों की जांच की। अधिकतर कारों से दस्तावेज गायब थे। कारों के शीशे टूटे देख कॉलोनी के लोग दहशत में हैं। दहशतजदा और नाराज क्षेत्रवासियों ने पुलिस की गश्त न होने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर नियमित गश्त होती तो इस तरह की वारदात नहीं होती।
विज्ञापन

--------------
नशे करने वालों ने दिया वारदात को अंजाम -
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि क्षेत्र के कुछ लोग नशा करते हैं, जो देर रात तक खाली पड़े प्लाटों में बैठे रहते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कारों के शीशे तोड़ने की वारदात को भी उन्हीं लोगों ने अंजाम दिया होगा। उन्होंने बताया कि बुधवार रात बारिश हो रही थी, जिस कारण लोगों को न तो शीशे टूटने का शोर सुनाई दिया और न ही वे बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
छह दिन पहले भी टूटे थे दो कारों के शीशे -
न्यू जैन नगर कॉलोनी में बदमाशों ने 29 जुलाई की रात को भी सोनित और क्षितिज गुप्ता की कारों के शीशे तोड़कर उनके अंदर से दो पर्स चोरी कर लिए थे। सोनित के पर्स में छह हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस था। वहीं, क्षितिज गुप्ता की कार से जो पर्स चोरी हुआ था, उसके अंदर 18000 रुपये व अन्य सामान था। पुलिस ने तब अज्ञात पर केस दर्ज किया था। इसके अलावा प्रेम नगर इलाके में कुछ समय पहले एक साथ नौ गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए थे।

---------
वर्जन
अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज वेदपाल ने बताया कि कारों के शीशे तोड़ने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों के बारे में पता चला है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गश्त को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed