फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People upset due to the terror of stray dogs, Education Minister wrote a letter to get rid of dogs

आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान, शिक्षा मंत्री ने लिखा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
People upset due to the terror of stray dogs, Education Minister wrote a letter to get rid of dogs
यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में रोजाना आवारा व बेसहारा कुत्ते लोगों को काट रहे हैं, परंतु निगम के अधिकारी कुत्तों की बढ़ती संख्या को काबू करने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठा सके। सिविल अस्पताल में रोजाना तीन से चार केस कुत्ता काटने के आ रहे हैं। कुत्तों की बढ़ती संख्या से प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी परेशान हैं। रोजाना उनके पास लोग कुत्ते काटने की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने नगर निगम को पत्र लिख कर इस समस्या से निदान दिलाने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि यदि इसे लेकर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो कुत्तों के काटने से किसी व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन

शहर की शायद ही कोई ऐसी कॉलोनी या सड़क होगी जिसमें बेसहारा कुत्ते झुंड में घूमते हुए दिखाई न देते हों। शिक्षा मंत्री निगम को लिखे पत्र में जगाधरी विधानसभा के सेक्टर-17 में कुत्तों की समस्या को उठाया है। सेक्टर में ज्यादातर नौकरीपेशा, अधिकारी व वकील रहते हैं। सेक्टर के लोग रोजाना कुत्तों के काटने की शिकायत वार्ड के पार्षद व अपने मंत्री विधायक से कर रहे हैं, परंतु अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका है। कुत्तों के आंतक से लोग इतने परेशान हैं कि वह इन्हें भोजन खिलाने वालों से भी झगड़ा करने लगे हैं। कुछ दिन पहले ही एक डॉक्टर के खिलाफ लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हाउस में पास हो चुका है प्रस्ताव
कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी कराने का प्रस्ताव नगर निगम हाउस की बैठक में कई बार पास हो चुका है। यह अफसरों की लापरवाही ही है कि उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अभी तक कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी कराने का टेंडर तक नहीं लगाया है। जबकि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है। कुत्तों को काटने से होने वाली इस बीमारी से इंसान न केवल पागल हो जाता है बल्कि उसकी मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पार्षद बोले निगम को केवल टैक्स की परवाह
निगम पार्षद विनोद मरवाह, निर्मल चौहान का कहना है कि शहर में कुत्ते इतने बढ़ गए हैं कि इनकी गिनती करना भी मुश्किल है। हर गली, सड़क पर कुत्ते मिल जाएंगे, परंतु निगम इसे लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा। निगम को केवल लोगों से टैक्स वसूलना आता है। लोगों की समस्याओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं है।
जल्द समाधान करेंगे: अशोक कुमार
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अशोक कुमार का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों को लेकर काफी शिकायतें आ रही हैं। जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed