फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People upset due to dirt in Ismailpur village, Yamunanagar

इस्माइलपुर गांव में गंदगी से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
People upset due to dirt in Ismailpur village, Yamunanagar
आबादी के पास गंदगी का आलम। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। गांव इस्माइलपुर में इन दिनों गंदगी का आलम है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों के पास डाली जा रही गंदगी से मक्खी-मच्छर पैदा हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है किघरों के पास डाली जा रही गंदगी को उठवाया जाए।
ग्रामीण अनवर, मुस्ताक, फुरकान, शेर खान, साहिल, गुल्लू, नवाब, नीटू, अरमान, अरबाज, इरशाद, लियाकत, छोटा व इंतजार का कहना है कि इस्माइलपुर में आबादी के बीच में कुछेक लोग कूड़ा और गंदगी डाल रहे हैं, जिसकी वजह से ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है। गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से घरों में भी बैठना मुहाल है। गंदगी के चलते मक्खी और मच्छर बढ़ रहे हैं। इससे मलेरिया, हैजा, डायरिया आदि बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ तो प्रशासन सभी को सफाई के प्रति जागरूक करने पर लगा हुआ है और दूसरी तरफ गांव के कुछ लोग अपनी जिद के कारण गांव में घरों के आसपास गंदगी फैलाने पर लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी डालने की जगह रिहाइश क्षेत्र से दूर होनी चाहिए। ग्रामीणोें ने प्रशासन से साफ-सफाई कर गंदगी फैलाने वालोें पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में अगर घरों के पास कूड़ा-करकट डाला जा रहा है तो यह गंभीर विषय है। ग्राम सचिव को भेजकर मौका मुआयना कराया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सफाई कराई जाएगी। - जोगेश कुमार, बीडीपीओ, छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed