फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People took to the streets to protest against the installation of mobile towers.

Yamuna Nagar News: मोबाइल टावर लगाने के खिलाफ सड़क उतरे लोग

Sat, 27 Sep 2025 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Sep 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
People took to the streets to protest against the installation of mobile towers.
टावर लगवाने वाले व्य​क्ति से बात करते स्थानीय लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के वार्ड 22 के विशाल नगर में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने टावर लगाए जाने का जमकर विरोध किया। विरोध के दौरान काफी संख्या में लोग पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने टावर हटाओ, स्वास्थ्य बचाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद शिकायत लेकर नगर निगम पहुंचे। मेयर ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लोगों का कहना था कि कई दिनों से यही कहा जा रहा था कि यहां पर जमीन की खोदाई सोलर सिस्टम लगाने के लिए की जा रही है। जब उन्होंने गहनता से जांचा तो पता चला कि यहां तो मोबाइल टावर लगने वाला है। निवासियों ने बताया कि रिहायशी एरिया में टावर लगने से होने वाले रेडिएशन से बीमारियां बढ़ेगी। सुरेश सिंह ने बताया कि उनके घर के पास एक प्रापर्टी डीलर ने एक जमीन बेची, जिस पर दो दिन से खोदाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने डीलर से पूछा कि यहां क्या बनाया जा रहा है। इस पर डीलर ने बताया कि इस जगह पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। जब हमने जांच की तो पता चला कि यहां पर मोबाइल टावल लगाया जा रहा है। हमने टावर लगाने का काम रोकने का प्रयास किया, तो डीलर उनके साथ लड़ने लगा। वहीं, अमित कुमार ने बताया कि यह टावर उसकी घर के पीछे लगाया जा रहा है, जिसके खिलाफ पूरा मोहल्ला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में टावर लगने से रेडियो फ्रीक्वेंसी विकिरण का खतरा बढ़ेगा, जिससे कैंसर, नींद की गड़बड़ी और बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। वार्ड नंबर 22 के पार्षद प्रतिनिधि अंकित ने बताया कि इस मामले में वे नगर निगम के दफ्तर में गए थे और टाॅवर लगाने के खिलाफ शिकायत सौंपी है। रिहायशी एरिया में टावर लगाना ठीक नहीं है। उम्मीद है नगर निगम जल्द संज्ञान लेगा।
कहीं भी नहीं हो रही सुनवाई

सुमन ने बताया कि शुक्रवार को जब टावर लगाने का कार्य शुरू हुआ, तो स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। इस हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने टावर लगाने का काम रोक दिया। हमने कई बार प्रशासन से इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
बच्चों की तबीयत खराब

राज सिरोहा ने बताया कि आठ साल का बच्चा है और डॉ. ने मना किया है कि बच्चे को मोबाइल टावर से होने वाली रेडिएशन से दूर रखा जाए, जिससे उसके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े। इसके साथ ही टावर के आसपास बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
अधिकारियों को दे चुके मांगपत्र

लखविंदर सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले पर प्रशासन और टावर लगाने वाली कंपनी के बीच बातचीत चल रही। यदि उनकी चिंताओं को नजरअंदाज किया गया तो वे भविष्य में और भी बड़ा विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं और इस मामले में नगर निगम आयुक्त व मेयर को भी मांगपत्र भी सौंप चुके हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीओ भेजा गया है। वार्ड के लोगों की जो समस्या है। समस्या का हर हाल में समाधान कराया जाएगा। -सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर।

टावर लगवाने वाले व्यक्ति से बात करते स्थानीय लोग। संवाद

टावर लगवाने वाले व्यक्ति से बात करते स्थानीय लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed