{"_id":"60e36a818ebc3e9ead72b4c6","slug":"people-protest-on-mini-secretriat-to-arrested-accused-of-murder-yamuna-nagar-news-knl755000127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सचिवालय में परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सचिवालय में परिजनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अमादलपुर पुल पर दुकानदार शादाब की हत्या के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन व बुड़िया एरिया के सैकड़ों लोग सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे। गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने प्रदर्शनकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया।
प्रदर्शनकारी फिरोज, सुरेंद्र, रिजवान, मोहसिन, अरमान, जब्बार पोसवाल, ताजिम, नाजिम आदि ने कहा कि 30 जून की रात बुड़िया निवासी शादाब की करीब 12 युवकों ने रॉड व डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। एक जुलाई को कुछ युवकों पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। मृतक के भाई चांद ने आरोप लगाया कि उसके भाई शादाब की माली माजरा निवासी अभिषेक कांबोज, सोनू गुर्जर बिलाल, बुड़िया निवासी उस्मान, भोगपुर निवासी परमजीत राणा, चुन्नाभट्टी निवासी आबिद व माली माजरा निवासी मोंटी समेत करीब 12 लड़कों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोप है कि सभी आरोपी सरेआम घूम रहे हैं। जो उन्हें धमकी दे रहे हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, क्योंकि उनकी ऊपर तक पहुंच है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे रोड जाम करने को मजबूर होंगे।
मृतक के भाई ने ये दी थी शिकायत
बुड़िया निवासी चांद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसका भाई शादाब (28) बुड़िया में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। उसका भाई 30 जून की रात अपने दोस्त अमादलपुर निवासी पिंटू राणा से मिलने आया था। अमादलपुर पुल पर आरोपियोें ने शादाब पर हमला कर दिया। शादाब की निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। इस संबंध में बुड़िया थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सभी आरोपी अपने घर से फरार है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना बुड़िया पुलिस समेत कई अन्य टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। कमलदीप गोयल, एसपी यमुनानगर