फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People got benefit of four schemes

Yamuna Nagar News: लोगों को चार योजनाओं का मिला लाभ

Tue, 06 May 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
People got benefit of four schemes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि हरियाणा में चार स्कीमों के लाभार्थियों को अनुदान राशि दी गई है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0, सामाजिक पेंशन के पात्र व्यक्तियों को लाभ, दयालु योजना, अग्निकांड से फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया गया।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में 34 किसानों की 73.38 एकड़ भूमि पर उगाई गई फसलें अग्निकांड से नष्ट हुई थीं उन किसानों को मुआवजे की राशि मुख्यमंत्री द्वारा वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि फसल सुरक्षा योजना के तहत आपदा प्रबंधन विभाग व कृषि विभाग के द्वारा जिन किसानों की 75 से 100 प्रतिशत फसलें नष्ट हो गई है उन किसानों को 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन

जिन किसानों की 50 से 75 प्रतिशत फसलें नष्ट हो गई है, उन किसानों को 24 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया गया। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की 25 से 50 प्रतिशत फसलें आग से नष्ट हो गई है उन किसानों को 18 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे के रूप में हरियाणा सरकार द्वारा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गांव कान्हेड़ी कलां में कुल 30 योग्य लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए गए और जिले से 3461 परिवारों ने आवेदन किया हुआ है जिनकी जांच करने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को भेजा गया है ताकि उचित पात्रों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 का जल्द से जल्द लाभ मिल सके और सभी का अपना घर उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि पेंशन योजना के तहत जिला के अप्रैल माह में समाज कल्याण विभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार की पेंशन के 1581 पात्रों को पेंशन दी गई। उन्होंने बताया कि दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत जिन परिवारों के मुखिया की रोड दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है और उनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन परिवारों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed