फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People created a ruckus when the power supply was cut off for ten hours

Yamuna Nagar News: दस घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने पर लोगों ने किया हंगामा

Sun, 27 Jul 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
People created a ruckus when the power supply was cut off for ten hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सीईटी की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को शुक्रवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान जगाधरी शहर की आधा दर्जन कॉलोनियों की शाम से बिजली न आने से नाराज लोगों ने देर रात पॉवर हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने बिजली कर्मचारियों को कूलर में बैठे देखा। जिससे उनका गुस्सा और बढ़ गया। इसके बाद लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों को बिजली कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से शांत किया।
लोगों ने कहा कि सुबह तीन बजे बच्चों ने सीईटी परीक्षा के लिए बस पकड़नी है और शाम से बिजली नहीं है। इससे उनके बच्चों की तैयारी बाधित हुई। वहीं, बिजली के कारण पानी नहीं और लोग भूखे-प्यासे बैठे हुए हैं। इस दौरान लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर बाद बिजली कर्मचारियों ने लोगों समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शहरवासी मनप्रीत सिंह, विनोद कुमार, प्रशांत, राजेश, प्रदीप, दीपक ने बताया कि स्कूल रोड, सिविल लाइन, खेड़ा बाजार सहित अन्य कॉलोनियों में सुबह से बिजली की समस्या बनी हुई है। बार बार बिजली आती और जाती रही। शाम पांच बजे के बाद बिल्कुल भी लाइट नहीं आई। सुबह बच्चों ने सीईटी का पेपर देने जाना है। तीन बजे बस पकड़नी है। जिसके लिए महिलाओं को रात एक बजे ही तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए खाना, नाश्ता इत्यादि बनाना पड़ेगा। परंतु यहां रात से लाइट नहीं है। घंटो बिजली न आने से इनवर्ट ठप हो गए। परीक्षार्थी न तैयारी कर पाए और न ही आराम कर पाए। विनोद कुमार ने बताया कि पांच घंटे से बिजली निगम के शिकायत नंबर पर कॉल कर रहे हैं। परंतु कोई कॉल नहीं उठा रहा है। नीरज ने बताया कि उनका शनिवार को चंडीगढ़ में पहले सत्र में परीक्षा है। परंतु अब 12 बज गए हैं और वह न पढ़ पाए और न ही सो पाए हैं।
तीन बजे बस पकड़ने के लिए उन्हें दो बजे उठकर तैयारी करनी थी। सविता, राजरानी, मीना, सुनीता, रजनी ने कहा कि गर्मी के कारण घर में बैठना मुश्किल हो गया है। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस भी पहुंची और बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत किया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने बताया कि लाइन में खराबी आ गई थी। जिसे दुरुस्त किया गया था, लोड के कारण फिर केबल में दिक्कत आ गई थी। जिसे कर्मचारी ठीक करने में जुटे हुए हैं।


बिजली सप्लाई में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिस कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस तकनीकी खराबी को ठीक करने से तीन से चार घंटे का समय लग गया था। खराबी ठीक होते ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी। - अजीत कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed