फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People came out to protest against spotting action, created ruckus

Yamuna Nagar News: निशानदेही कार्रवाई के विरोध में उतरे लोग, किया हंगामा

Thu, 12 Dec 2024 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Dec 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
People came out to protest against spotting action, created ruckus
यमुनानगर। चोपड़ा गार्डन व आदर्श नगर में लगते क्षेत्र में निशानदेही की कार्रवाई करने गए नगर निगम अफसरों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया। निगम के अफसरों और लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई। लोगों के विरोध को देखते हुए नगर निगम की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यहां रास्ते पर दुकानों व मकानों के कब्जे की शिकायत पर नगर निगम की ओर से डिजिटल पैमाइश की जानी थी। इसके लिए रास्ते से लगते भवनों को नोटिस दिए गए थे, पर बुधवार को मौके पर उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव, सहायक नगर योजनाकार आशीष सहित टीम पहुंची तो दुकानदार व निवासी निशानदेही की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतर आए। काफी देर हंगामा के बीच लोगों की अफसरों के साथ तीखी बहस भी हुई, जिसके बाद निगम अफसर मौके से वापस लौट गए।
विज्ञापन

निवासी रमन शर्मा ने कहा कि कई दशकों से यहां रह रहे हैं। उनके पास अपने मकानों व दुकानों की रजिस्ट्री व अन्य वैध दस्तावेज मौजूद हैं। नगर निगम के सभी कर भी समय पर अदा करते हैं। दुकानदार संदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से निशानदेही की कार्रवाई बिना किसी ठोस आधार पर की जा रही है। उधर डीएमसी डॉ. विजय पाल यादव का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed