{"_id":"678564e6ace10d1eb808f737","slug":"people-came-out-in-protest-against-breaking-of-altars-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-131443-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वेदियां तोड़ने के विरोध में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वेदियां तोड़ने के विरोध में उतरे लोग
Tue, 14 Jan 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर किनारे छठ पर्व पर पूर्वांचल के लोगों की ओर से बनाई वर्षों पुरानी वेदियों को तोड़ने के मामले में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग दोबारा मौके पर जुटे। लोगों ने वेदियां तोड़ने के विरोध में नारेबाजी कर रोष जताया।
मौके पर पहुंची पुलिस की लोगों ने नहीं सुनी और अफसरों को बुलाने पर अड़े रहे। बाद में सिंचाई विभाग से एसडीओ व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने लोगों से कहा कि उक्त कार्रवाई उनके संज्ञान में नहीं थी। चौड़ीकरण के काम में लगे ठेकेदार के कर्मी ने ऐसा किया है। इससे किसी की धार्मिक भावना को आहत पहुंची है तो माफी मांगते हैं। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि नहर किनारे जल्द पक्का घाट बनाया जाएगा।
भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पवन प्रताप ने बताया कि दशमेश कॉलोनी समीप पश्चिमी यमुना नहर किनारे पूर्वांचल के लोगों की ओर से बनाई वेदियां वर्षों पुरानी थी। इन्हें शनिवार देर शाम अंधेरा होने पर जेसीबी से तोड़ दिया गया, तब दशमेश कॉलोनी के लोगों ने जेसीबी चालक से किस विभाग व अफसर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई, यह पूछा गया।
विज्ञापन
किंतु उस दौरान जेसीबी चालक ने स्थिति स्पष्ट नहीं की। इस कारण आज दोबारा कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों से पूर्वांचल के लोग मौके पर पहुंचे। चेतावनी दी कि अगर मामले में संबंधित विभाग की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो इस बारे सीएम से बात की जाएगी। इस पर सिंचाई विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे। इस मौके पर गणेश, श्रीमुनी, दीनबंद्धू, दीनेश, सतीश कुमार, विनोद, प्रमोद, छविलाल, विजय व अन्य मौजूद रहे।