{"_id":"6931e35c84ae3fbfef0fd103","slug":"people-are-troubled-by-the-monkeys-antics-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147734-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बंदरों की धमाचौकड़ी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बंदरों की धमाचौकड़ी से लोग परेशान
Fri, 05 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
साढौरा में घर की छत पर बैठे बंदर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। मोहल्ला मीरजान के निवासी बंदरों की धमाचौकड़ी से परेशान हैं। उन्होंने नगरपालिका से बंदरों से निजात दिलवाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने नगर पालिका को शिकायती पत्र सौंपा है।
मोहल्ले के शिवदेव वर्मा, अनिता, नीलम, रेखा, मोनिका वर्मा व रीता ने बताया कि बंदरों की ओर से हमला करने से बच्चों व बुजुर्गों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वे घरों में घुसकर सामान तोड़ते हैं, पानी की टंकियों को नुकसान पहुंचाते हैं और बगीचों में लगी फसलों को बर्बाद कर देते हैं। बंदर अक्सर लोगों, खासकर बच्चों पर हमला करते हैं, जिससे चोटें लगती हैं। लोगों में घरों से बाहर निकलने, बच्चों को अकेले स्कूल भेजने और सामान्य जीवन जीने में डर बना रहता है। नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा का कहना है कि बंदरों की समस्या के प्रति नगरपालिका गंभीर है। नगर पालिका सदन की आगामी बैठक में चर्चा करके बंदरों को पकड़ने के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा।