फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People are troubled by the humidity due to the indifference of clouds

Yamuna Nagar News: बादलों की बेरुखी पर उमस से लोग परेशान

Wed, 17 Jul 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the humidity due to the indifference of clouds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिले में बादल खूब बेरुखी दिखा रहे हैं। मानसून में रोज काले घने बादल आसमान ढक तो देते हैं, लेकिन बिन बरसे छंट भी जाते हैं। यह रोज का सिलसिला है। हर दिन व रात बादल इसी तरह आंख मिचौली खेल रहे हैं। कभी धूप तो से गर्मी तो कभी बादल छाने से राहत। मौसम के इस मिजाज से लोगों में निराशा है।
वहीं इस बार जिले में मौसम विशेषज्ञों के सभी पूर्वानुमान गलत साबित हो रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने तीन दिन बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। मंगलवार को भी जिले में यही हालत रहे। सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे। विभाग ने दोपहर को बारिश की संभावना जताई।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे घने काले बादल छा गए और कुछ मिनट चंद बूंदे बरसाकर बादल शांत हो गए। इस दौरान पहले ही काफी उमस थी और बूंदे गिरने से उमस और ज्यादा बढ़ गई। उमस व चिपचिपी गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहे। हालांकि तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कम था, लेकिन उमस के कारण बेचैनी रही। हवा न चलने के कारण उमस ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में लोगों ने कूलर व एसी से राहत पाने का प्रयास किया। लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बादल बेरुखी दिखा रहे हैं। वहीं बारिश न होने से किसान भी परेशान हैं। मौसम व बादलों की बेरूखी किसानों को खूब खल रही है। किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। सबसे ज्यादा परेशानी धान उत्पादक किसानों को रही है, चूंकि ट्यूबवेल के पानी से धरती व फसलों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। ऐसे में किसान बारिश की दुआ कर हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यदि कुछ दिन बारिश और नहीं होती है तो इसका असर पैदावार पर पड़ेगा।




अगले 10 दिन लगातार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले दिन लगातार बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी कमी रहेगी। विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार से अगले सप्ताह वीरवार तक बारिश की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को 80 प्रतिशत और वीरवार को बारिश की 70 प्रतिशत संभावना है। इस दौरान तापमान अधिकतम 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed