{"_id":"6ab825b88b02e3b16c0bd19f","slug":"pensioners-issues-conveyed-to-bank-branch-managers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163555-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बैंक के शाखा प्रबंधकों को बताईं पेंशनरों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बैंक के शाखा प्रबंधकों को बताईं पेंशनरों की समस्याएं
Sun, 27 Sep 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक से वार्ता करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन सर्कल यमुनानगर के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब नेशनल बैंक की विभिन्न शाखाओं का दौरा कर अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं के अलावा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने एमसीसी के हेड परमेश महतो, मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक देवराज, मॉडल टाउन शाखा के मुख्य प्रबंधक सुनील भारती और गोबिंदपुरी शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक विकास शर्मा से मुलाकात की। परमेश महतो ने एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि संगठन की ओर से सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से बैंक के व्यवसाय को बढ़ाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आपने ही पंजाब नेशनल बैंक का पौधा लगाया है, जिसके फल आज हम खा रहे हैं। आप सभी बैंक के एंबेसडर हैं। मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक देवराज ने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही सदस्यों को अधिक-से-अधिक आवर्ती जमा खाते खोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
मॉडल टाउन शाखा के मुख्य प्रबंधक सुनील भारती ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और सम्मानजनक सेवा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा, सर्कल अध्यक्ष चमन लाल, सर्कल सचिव एसपी कंबोज और वाइस प्रेसिडेंट अनिल पराशर मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शाखा भ्रमण से आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।