फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pending cases can be settled in National Lok Adalat

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मामलों का करवा सकते हैं निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Pending cases can be settled in National Lok Adalat
जगाधरी। जिला न्यायिक परिसर में 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रही है। परिवादी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह व समझौते से स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से केस का निपटारा करवा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव कीर्ति वशिष्ठ ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग और सौहार्दपूर्णता से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है, तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत से उसका निस्तारण करवा सकता है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामा से मैत्री वातावरण में रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत इत्यादि लाभ मिलते हैं। इसमें किसी पक्ष की जीत व हार नहीं होती, जिससे संबंधों में कटुता नहीं पनपती है। उन्होंने कहा कि इससे संबंधी जो लोग केस निपटाना चाहते हैं, वे इसके लिए अपील कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed